(02/03/2016) 
भैंस के आगे बीन बजाकर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आम बजट के विरोध में किया प्रदर्शन
झांसी : इलाइट चौराहे पर कॉंग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने आम बजट को किसान और गरीब विरोधी बताया। आम बजट के विरोध में पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने भैंस के आगे बीन बजाते हुये विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन करते हुये पूर्व केंद्रीय मंत्री ने केन्द्र सरकार पर हमला बोलते कन्फयूज सरकार बताया।

उन्होनें कहा कि यह सरकार बोलती है पहले करती है बाद मे सोचती है। 2015 में पंजाब में प्रधानमत्री ने किसानों को 5 हजार रूपए पेंशन के रूप में देने का वादा  किया था लेकिन वह वादा कहा गया है। यह भी उन्हे मालूम नही। पूरे देश में लगभग 12 हजार किसानों की मौत हो गयी है। यदि हम बुन्देलखण्ड की बात करें तो यहां भी हजारों किसान अब तक आत्महत्या कर चुके हैं। इसके बाद भी बजट में किसानों के कर्ज माफी को ध्यान में नही रखा गया है। यह आम बजट बनाया गया है जो कि किसान और गरीब विरोधी है।
Copyright @ 2019.