(03/03/2016) 
वीरवार :- आइए जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आपकी किस्मत के सितारे 03 मार्च, तिथि 9, प्रविष्ठे 20, वार गुरू, नक्षत्र मूल., चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश, राहु काल- दोपहर 1:30 से 3 बजे तक।

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ )-लेखनकार्य के लिए अच्छा दिन है। बौद्धिक एवं तार्किक विचार विनिमय हो सकता है। किसी भी महिला के साथ विवाद में न उतरें।
शुभ अंक- 8 , शुभ रंग- लाल ।

वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो )-प्रवास का आयोजन टाल दें। लेखक, कलाकार एवं सलाहकारों के लिए दिन बहुत अनुकूल है। किसी नए कार्य का प्रारंभ आज न करें।
शुभ अंक- 3 , शुभ रंग- आसमानी ।

 मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह )-धन का अधिक व्यय न हों इसका ध्यान रखें। उपहार मिलने से मन आनंदित होगा। निषेधात्मक विचारों को मन में न आने दें।
शुभ अंक- 6 , शुभ रंग-  हरा।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो )-मन में अगर कोई भ्रांति हो तो स्पष्टता करनी आवश्यक है। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। मानहानि एवं धनहानि से बचिएगा।
शुभ अंक- 5 , शुभ रंग- सुनहरा ।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)-दुविधा के कारण हाथ आया अवसर जा सकता है, जिस कारण महत्वपूर्ण निर्णयों को टालने की सला है। अधिकतर समय विचारों में व्यस्त रहेंगे। व्यापार एवं आर्थिक लाभ के योग हैं।
शुभ अंक- 1 , शुभ रंग- गुलाबी ।

कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)-व्यापार में लाभ एवं नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। पिता से लाभ होने की संभावना है। परिवार में आनंद का वातावरण बना रहेगा।
शुभ अंक- 6 , शुभ रंग-  पीला।
 
तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)-लेखनकार्य एवं बौद्धिक क्षेत्र में आप सक्रिय रहेंगे। विदेश से मित्रों व स्नेहीजनों के समाचार मिलने से आनंद की प्राप्ति होगी। शारीरिक अस्वस्थता का अनुभव होगा।
शुभ अंक- 8 , शुभ रंग- नारंगी ।

वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)-नए कार्यों में असफलता प्राप्त होने के योग हैं, इसलिए कोई नया काम प्रारंभ न करें। क्रोध पर संयम रखें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। खर्च के बढ़ जाने से आर्थिक संकट भी खड़ा हो सकता है।
शुभ अंक- 5 , शुभ रंग- केसरिया ।

धनु (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा,ढ , भे)-विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ से आपको आनंद मिलेगा। मित्रों के साथ प्रवास, पर्यटन का आयोजन हो सकता है। लेखनकार्य के लिए दिन बहुत अनुकूल है। साझेदारी से लाभ होगा।
शुभ अंक- 3 , शुभ रंग- सफेद ।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)-धन के लेन-देन में भी सफलता मिलेगी। व्यापार से संबंधित कार्यो में बाधा आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। साथियों का सहयोग भी मिल सकता है।
शुभ अंक- 9 , शुभ रंग- हरा ।

कुंभ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)-लेखनकार्य तथा सृजनात्मक प्रवृत्तियो से आनंद मिलेगा। आकस्मिक खर्च की संभावना है। पाचन न होने की व अजीर्ण जैसी बीमारियों से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
शुभ अंक- 7 , शुभ रंग- काला ।
 
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची)-शारीरिक तथा मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। कई अप्रिय घटनाओं से आपका मन खिन्न रह सकता है। नौकरी में चिंता रहेगी। धन तथा कीर्ति की हानि न हो इसका ध्यान रखिएगा।
शुभ अंक- 4 , शुभ रंग- पीला ।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-00004
Copyright @ 2019.