(04/03/2016) 
इस्लाम धर्म को खत्म करने की बात करने पर मुस्लिम समुदाय ने जलाया अन्नत कुमार हेगड़े का पुतला
शुक्रवार को नई दिल्ली के लक्ष्मी नगर में स्थित रमेश पार्क पर मुस्लिम समुदाय के लोगो ने इकठ्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया और अन्नत कुमार हेगड़े का पुतला भी जलाया। इस मौके पर सैंकड़ो की संख्या में लोगो ने इकट्ठे होकर नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की। उसके खिलाफ शासन और प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही करने की मांग की।

बता दे की भारतीय जनता पार्टी के सदस्य अन्नत कुमार हेगड़े जो की उत्तर कन्नड़ सीट से लोकसभा के सांसद है उन्होंने सिरसी की एक जनसभा में इस्लाम धर्म को खत्म करने की बात की थी। इसी के विरोध में इस रैली का आयोजन किया गया और राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर इस मामले में हस्तक्षेप करने की बात भी कही।
Copyright @ 2019.