(05/03/2016) 
आइए जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आपकी किस्मत के सितारे 05 मार्च, तिथि 11, प्रविष्ठे 22, वार शनि, नक्षत्र उ.षा. चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश राहु काल- सुबह 9 से 10:30 बजे तक।

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ )-आर्थिक लाभ तथा प्रवास की संभावना है। विचारों में उग्रता तथा अधिकार की भावना बढेगी। आप के कार्य की प्रशंसा भी हो सकती है। संभवतः वाद-विवाद टालिएगा। वाहनसुख अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 7 , शुभ रंग- सफेद ।
 
वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो )-धन से सम्बंधित लाभ की संभावना रहेगी। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे तथा मायके से लाभ होगा। व्याधिग्रस्त व्यक्तियों का स्वास्थ्य सुधरेगा। ऑफिस के उलझे हुए कार्य संपन्न होंगे।
शुभ अंक- 9 , शुभ रंग-नीला  ।
 
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह )-संतान सम्बंधी कार्यों के पीछे व्यय करना पड़ेगा। पाचनक्रिया सम्बंधी बीमारियों से पीडि़त रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता भी सताएगी। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा दिन है। आप में कामुकता अधिक रहेगी। यात्रा-प्रवास के लिए समय अनुकुल नहीं है।
शुभ अंक-  3, शुभ रंग- आसमानी ।
 
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो )-धन का व्यय होगा। अपयश मिलेगा। समयानुसार भोजन नहीं मिलेगा। शांतिपूर्वक निद्रा नही मिल पाएगी। समाज में अपमानित न हों इस का खास ध्यान रखिएगा ऐसा गणेशजी सूचित करते हैं।
शुभ अंक- 8 , शुभ रंग-  बैंगनी।
 
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)-किसी सुंदर स्थल पर घुमने जाना हो सकता है। मित्रों और स्वजनों के साथ भेंट होगी। कार्य सफलता से मित्र प्रसन्न होंगे। भावुक संबंधों के बंधन में बंध सकते हैं। कला के क्षेत्र में आपकी विशेष रुचि रहेगी। मानसिक रुप से स्वस्थ दिन बीतेगा।
शुभ अंक- 5 , शुभ रंग- लाल ।
 
कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)-परिवारजनों के साथ सुखपूर्वक समय बितेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आरोग्य अच्छा रहेगा। प्रवास की योजना बनने की संभावना है। बौद्घिक चर्चा में जुडेंगे, परंतु वाद-विवाद से बचें। भोजन के साथ कुछ मीठा भी खाएँगे। आयात-निर्यात से संबंधित विषयों में सफलता प्राप्त होगी।
शुभ अंक- 7 , शुभ रंग- नारंगी ।
 
तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)-आर्थिक विषयों पर व्यवस्थित योजना बन सकेगा। प्रियपात्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। आभूषण, आनंद-प्रमोद के साधन एवं मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
शुभ अंक-  4, शुभ रंग- आसमानी ।
 
वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)-स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी, इसलिए झगडे से दूर रहें। सम्बंधियो के साथ कोई कुप्रसंग की संभावना है। मानहानि या धनहानि की संभावना है। अदालती कार्यों में संभलकर रहिएगा। असंयमित व्यवहार परेशानी में डाल सकता है।
शुभ अंक- 1 , शुभ रंग- संतरी ।
 
धनु (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा,ढ , भे)- जीवनसाथी की खोज करनेवालों के लिए विवाह योग हैं। पुत्र और पत्नी की ओर से आप को कुछ लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि तथा व्यापार में लाभ मिलने का दिन है। स्त्री मित्रों से लाभ होगा। आज अच्छे भोजन का योग है, ऐसा गणेशजी कहते हैं।
शुभ अंक- 9 , शुभ रंग-  भूरा।
 
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)-उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। संतान की पढाई के संबंध में आपको संतोष का अनुभव होगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्वक बीतेगा। धन, मान, सम्मान मिलेगा। सगे संबंधी एवं मित्रो से लाभ होगा।
शुभ अंक- 2 , शुभ रंग-काला  ।
 
कुंभ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)-आनंद-प्रमोद, घूमने-फिरने के पीछे धन का व्यय होगा। प्रवास एवं पर्यटन की संभावना है। विदेश से समाचार मिलेंगे। संतान की चिंता सताएगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ किसी गहन चर्चा में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं।
शुभ अंक- 6 , शुभ रंग-सफेद  ।
 
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची)-व्यापारीवर्ग को पुरानी उगाही का धन मिल सकता है। स्वास्थ्य के विषय में संभालिएगा। अधिक खर्च न हो इसका ध्यान रखिए। अनैतिक कामवृत्ति पर संयम रखिएगा। ईश्वरभक्ति और आध्यात्मिक विचारों का पालन करें।
शुभ अंक- 3 , शुभ रंग-  नीला।
आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-00004
Copyright @ 2019.