(06/03/2016) 
यमुना एक्सप्रेस वे पे हुआ शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी का एक्सीडेंट, एक की मौत
शनिवार रात युमना एक्सप्रेस वे पर मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी की कार का एक्‍सीडेंट हो गया। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि ईरानी को थोड़ी चोट आई है। स्मृति ईरानी वृंदावन में हुए भाजयुमो के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होकर वापस दिल्ली लौट रही थीं। हादसा, रात 10.30 बजे के करीब यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा के नजदीक वृंदावन में हुआ है। हादसे के वक्‍त स्मृति ईरानी के साथ बीजेपी के कई सीनियर लीडर भी साथ थे।

कई वाहनों के सिलसिलेवार रूप से आपस में टकरा जाने से इस घटना में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। दुर्घटना के चलते राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। 
स्मृति ईरानी भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के बाद वृंदावन से वापस दिल्ली लौट रही थीं, तभी यह दुर्घटना हुई। सूत्रों ने बताया कि स्मृति की बाई बांह और पैर में मामूली चोट लगी है।
 हादसे में मरने वाला रमेश कुमार आगरा के कालिंदी विहार का रहने वाला था। हादसे में उसकी बेटी और बेटा भी घायल हुए हैं।
हादसे के बाद स्मृति ने टवीट कर कहा है कि जो लोग दुर्घटना के बारे में पूछ रहे हैं- मैं ठीक हूं।
Copyright @ 2019.