(07/03/2016) 
देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है महाशिवरात्रि का पर्व
आज महाशिवरात्रि का त्यौहार है, और पुरे देश में महाशिवरात्रि बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है, सुबह से ही देशभर के सभी शिवालयों और मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सोमवार को महाशिवरात्रि का पर्व पड़ने से विशेष संयोग बन रहा है। 12 सालों के बाद ऐसा संयोग बन रहा है। कई सालों के बाद इस बार महाशिवरात्रि अद्भुत संयोग लेकर आया है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक वर्षों बाद इस तरह का संयोग बना है। इसलिए माना जा रहा है कि इस महाशिवरात्रि का महत्व कई गुना अधिक होगा।

महाशिवरात्रि पर इनकी पूजा-अर्चना करने से मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं। इस दिन व्रती को फल, पुष्प, चंदन, बिल्वपत्र, धतूरा, धूप, दीप और नैवेद्य से चारों प्रहर की पूजा करनी चाहिए। दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से अलग-अलग तथा सबको एक साथ मिलाकर पंचामृत से शिव को स्नान कराकर जल से अभिषेक करें। चारों प्रहर के पूजन में शिव पंचाक्षर 'ओम् नमः शिवाय' मंत्र का जप करें। दिल्ली में महाशिवरात्रि पर्व पर पूजा-अर्चना करने के लिए विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही।
Copyright @ 2019.