(07/03/2016) 
पीएम मोदी ने दी महाशिवरात्रि की बधाई
आज महाशिवरात्रि का त्यौहार है, और पुरे देश में महाशिवरात्रि बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है, सुबह से ही देशभर के सभी शिवालयों और मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सोमवार को महाशिवरात्रि का पर्व पड़ने से विशेष संयोग बन रहा है। 12 सालों के बाद ऐसा संयोग बन रहा है।

वहीं इस मौके पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर देश को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं।
Copyright @ 2019.