(08/03/2016) 
बंदूक की नोंक पर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश
दक्षिण पश्चिम दिल्ली में चोरी व बंदूक की नोंक पर लूट की वारदातों पर दिल्ली पुलिस ने न केवल सते हुए पांच पेशेवर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नीरज डागर, अमित डागर, देवेंद्र उर्फ सोनू, सुधीर व रिंकू के रूप में हुई है।

दिल्ली पुलिस दक्षिणी पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त आरए संजीव ने बताया की सोमवार देर रात पीसीआर पर नाम पर नजफगढ़-ढ़ासा रोड पर  लूट की जानकारी दी, जिसके बाद इलाके के एसएचओ, एसीपी के तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए, साथ ही आस पास के चेक पोस्ट को सूचित करते हुए नाकाबंदी करने के निर्देश दिए गया। उन्होंने बताया की फोन पर कार के मालिक के घायल होने की सूचना मिली। पुलिस की टीम ने कई रास्तों पर नाकाबंदी कर मित्राऊं गांव को पुलिस चेक पर दो आरोपी अमित और नीरज को पकड़ लिया।
        उपायुक्त संजीव ने बताया की पुलिस को फोन पर देवेंद्र नाम के शख्स को गोली से जख्मी होने की सूचना मिली, जिसकी पहचान बाद में आरोपी के रूप में हुई। पुलिस अधिकारियों का मानना है की देवेंद्र और कुलदीप के बीच में फायरिंग हुई होगी, जिसमें दोनों घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों की पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य दो साथी रिंकू और सुधीर के बारे में बताया। हालांकि पुलिस अभीतक अन्य दोनो आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है। उपायुक्त संजीव ने बताया की फरार आरोपी सुधीर और घायल आरोपी देवेंद्र के ऊपर दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान मिलाकर पांच-पांच मामले दर्ज हैं। आरोपियों की हिरासत से रिटज, पोलो और स्विफ्ट डीजायर मिलाकर तीन गाडिय़ां बरामद हुई है, वहीं नौ जिंदा कारतूस के साथ एक पिस्तौल भी बरामद की गई है। पुलिस का दावा है की आरोपियों की धरपकड़ से चार मामले सुलझा लिए गए है। 
Copyright @ 2019.