(09/03/2016) 
के.रि.पु.बल परिवार कल्याण संस्था द्वारा कामयाब महिलाओं को सम्मान
के.रि.पु.बल परिवार कल्याण संस्था ने 8 मार्च, 2016 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली एवं एन.सी.आर. में कार्यरत् के.रि.पु.बल परिवार कल्याण केन्द्रों की कामयाब महिलाओं को सम्मानित किया।

"एक महिला उद्यमी के लिए चुनौतियाॅं" और "महिलाओं के लिए उपलब्ध वित्तीय समर्थन" विशयों पर विषेशज्ञों के व्याख्यान समारोह का मुख्य आकर्शण रहे। इस कार्यक्रम में दिल्ली एवं राश्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की बटालियनों, ग्रुप केन्द्रों एवं कार्यालयों से लगभग 350 महिलाओं ने भाग लिया और महिला वक्ताओं के अनुभव और व्यक्तिगत उदाहरणों से लाभान्वित हुईं।
इस अवसर पर के.रि.पु.बल परिवार कल्याण संस्था की अध्यक्षा श्रीमती सुजाता प्रसाद ने महिलाओं के लिए कौषल विकास कार्यक्रम पर जोर दिया और महिलाओं एवं परिवार के अन्य सदस्यों से आग्रह 
किया कि वे भारत सरकार की इस योजना से लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि इस तरह की योजना से महिलाएं सशक्त होंगी और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगी।
Copyright @ 2019.