(10/03/2016) 
आर्म्स एक्ट केस : सलमान ने खुद को बताया बेगुनाह, कहा मुझे फसाया गया
अवैध शिकार से जुड़े एक मामले में सलमान खान गुरुवार को जोधपुर कोर्ट में पेश हुए। बयान दर्ज कराते हुए खुद को बेगुनाह बताया। पिछली बार की तरह इस बार भी जब जज ने उनसे जाति पूछी तो सलमान ने कहा- ''मैं इंडियन हूं।'' उन पर 1998 में 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान गैर लाइसेंसी हथियार से काले हिरण का शिकार करने का केस चल रहा है। कुल कितने केस चल रहे हैं सलमान पर.....

- सलमान चार्टर्ड प्लेन से मुंबई से जोधपुर आए। एयरपोर्ट से सीधे वे अपने वकील के साथ होटल चले गए।

- इसके कुछ देर बाद सलमान कोर्ट पहुंचे।
- जोधपुर पुलिस ने विश्नोई कम्युनिटी की शिकायत पर सलमान और दो लोगों के खिलाफ दो अक्टूबर 1998 को हिरण के शिकार का केस दर्ज किया था।
- सलमान के खिलाफ शिकार और गैर-लाइसेंसी हथियार रखने के कुल 3 केस दर्ज हुए थे।
- उन्हें 12 अक्टूबर 1998 को अरेस्ट किया गया था। पांच दिन बाद वे बेल पर रिहा हुए थे।

किसने सुनाई सजा?

- जोधपुर के पास भवाद नाम की जगह में किए गए हिरण के शिकार के केस में 17 फरवरी 2006 को सीजेएम कोर्ट ने सलमान को दोषी करार देते हुए एक साल की सजा सुनाई थी।
- घोड़ा फार्म हाउस इलाके में शिकार के मामले में 10 अप्रैल 2006 को सीजेएम कोर्ट ने सलमान को पांच साल की सजा सुनाई।
- हालांकि, राजस्थान हाईकोर्ट ने फिलहाल सजा पर स्टे लगा रखा है।
- सलमान पर इसी दौरान एक और शिकार करने का आरोप है। इसे कांकाणी शिकार केस कहते हैं।
- इस मामले की और आर्म्स एक्ट मामले की सुनवाई अभी कोर्ट में चल रही है।
- बयान के लिए कोर्ट ने अब सलमान को बुलाया है। 

कोर्ट में कैसी है सिक्युरिटी?
- सलमान को देखने के लिए उमड़ने वाले उनके फैन्स को देखते हुए कोर्ट एरिया में कड़ी सिक्युरिटी की गई है।
- जोधपुर जेल में बंद आसाराम को कोर्ट लाने के दौरान हमेशा 100 पुलिसकर्मी तैनात रहते है।
- लेकिन सलमान के लिए कोर्ट परिसर में 400 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट
समाचार वार्ता

Copyright @ 2019.