(10/03/2016) 
आतंकी बनने के लिए भी देना पड़ता है इंटरव्यू
अब जेहादी बन पाना भी पहले जितना आसान नहीं रहा. ऐसा इसलिए क्‍योंकि दुनिया के सबसे बड़े आतंकी संगठन आईएसआईएस ने अपने संगठन से जुड़ने के इच्‍छुक युवाओं के लिए 23 सवालों वाला एक प्रश्‍नपत्र जारी किया है. 23 प्रश्‍नों वाले इन दस्तावेजों में विस्तार पूर्वक नए लोगों से उनके जन्म की तारीख, राष्ट्रीयता, ब्लड ग्रुप और "पिछले जिहादी अनुभव" जैसे सवाल शामिल किए गए हैं. द टाइम्‍स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, स्काई न्यूज के हाथ लगे ऐसे हजारों दस्‍तावेजों में ब्रिटेन सहित 51 देशों के कम से कम 22,000 लोगों के नामों का खुलासा हुआ है जिन्‍होंने आतंकवादी ग्रुप में शामिल होने के लिए अपनी व्यक्तिगत जानकारी उपलब्‍ध कराई थी.

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि आतंकी बनने के लिए भी इंटरव्यू देना पड़ता है। आतंकी संगठन आइएस अपने कैंप में लड़ाकों को भर्ती करने से पहले उनका इंटरव्यू लेता है और उससे भी पहले उनसे एक फार्म भरवाया जाता है जिसमें 23 सवाल होते हैं।

इन 23 सवालों में आतंकी बनने के इच्छुक व्यक्ति से उनकी जन्म की तारीख, उसकी राष्ट्रीयता, ब्लड ग्रुप और जिहाद का पहले का अनुभव पूछा जाता है।ब्रिटेन के अंग्रेजी समाचार चैनल ने ऐसे कई हजार भर्ती फार्म मिलने का दावा किया है। चैनल के मुताबिक उसे मिले भर्ती फार्म में 51 देशों के 22.000 लोगों के नाम हैं जिनमें यूके के लोग भी शामिल हैं जिन्होंने आइएस में शामिल होने के लिए भर्ती फार्म भरे हैं।इससे पहले एक वेबसाइट जमान अल वासल ने भी इस तरह के फार्म का खुलासा किया था। ये फार्म अरबी भाषा में लिखा गया है और इसपर आइएस का लोगो भी लगा है।इस फार्म में आवेदन करने वाले आतंकी का नाम, उसकी मां का नाम, शिक्षा, शरिया कानून की समझ और आतंकवादी होने का अनुभव पूछा जाता है।

आंतक के संभावित सदस्यों से ये भी पूछा जाता है कि उनके पास क्या काबिलियत है और वो संगठन में क्या भूमिका चाहते हैं। ये भी पूछा जाता है कि क्या उन्हें आत्मघाती हमलावर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है या वो लड़ाका बनना चाहते हैं या कोई और भूमिका निभाना चाहते हैं। फार्म में किस हद तक आज्ञा का पालन कर सकते हैं और मरने की जगह और समय दिया गया है साथ ही साथ नोट भी कॉलम है जहां कोई अन्य जानकारी दी जा सकती है।

 आइएस में शामिल होने के लिए इन 23 सवालों को पूछा जाता है।

1. नाम


3. मां का उपनाम

4. ब्लड ग्रुप

5. जन्मदिन और राष्ट्रीयता

6. शादी हुई या नहीं?

7. पता

8. कहां तक पढ़ाई की?

9. शरिया कानून कहां तक पढ़ा है?

10. पहले क्या काम करते थे?

11. किस किस देश में घूमकर आए हो?

12. किस रास्ते से यहां तक आए?

13. किसने सिफारिश की?

14. किस तारीख को आए?

15. क्या पहले लड़ाई की है?

16. क्या भूमिका निभाना चाहते हैं?

17. क्या कोई खास योग्यता है?

18. वर्तमान में कहां काम कर रहे हैं?

19. सुरक्षा जमा राशि

20. कहां तक आज्ञा का पालन कर सकते हैं?

21. संपर्क करने का नंबर

22. जगह और मरने का समय

23. नोट


प्रियंका भारद्वाज
ब्यूरों रिपोर्ट
समाचार वार्ता 
Copyright @ 2019.