(13/03/2016) 
आइए जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आपकी किस्मत के सितारे 20 मार्च, तिथि 12, प्रविष्ठे 7, वार रवि, नक्षत्र आश्ले. चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश राहु काल- सांय 4:30 से 6 बजे तक

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ )-अनियमितता के कारण स्वास्थ्य प्रतिकूल होगा। कार्य योजना के अनुसार नहीं हो पाएंगे। कार्य क्षेत्र में बाधाएं आएंगी। आमदनी के अनुरूप व्यय करें।
शुभ अंक- 2 , शुभ रंग- लाल ।
 
वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो )-यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ेगी। संभावित नुकसान, परेशानी को नजरअंदाज न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। परिवार की समस्या रहेगी।
शुभ अंक-  4, शुभ रंग- सफेद ।
 
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह )-नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति की संभावना। खर्चों में कमी का प्रयास करें। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे। दांपत्य जीवन सुखद।
शुभ अंक-  9, शुभ रंग- पीला ।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो )-निजी प्रयास सार्थक होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति या क्रय करने के योग। आलस्य नहीं करें। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। सामाजिक सम्मान मिलेगा।
शुभ अंक-  6, शुभ रंग- हरा ।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)-पराक्रम में वृद्धि से समाज व परिवार दोनों क्षेत्रों के कार्य पूर्ण हो सकेंगे। व्यसनों पर नियंत्रण रखना चाहिए। भागीदारी के निर्णय लाभदायी होंगे।
शुभ अंक-  1, शुभ रंग- संतरी ।

कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)-कार्यक्षेत्र में बुद्धि चातुर्य का उपयोग करें। संचार माध्यम से लाभ होगा। किसी आत्मीय व्यक्ति से भेंट हो सकती है। सुख के साधन जुटा पाएंगे।
शुभ अंक-  7, शुभ रंग- नारंगी ।

तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)-पिछले कामों में विशेष लाभ के योग। पारिवारिक समस्याओं के समाधान के अवसर आएंगे। दूसरों की आलोचना नहीं करें। कानूनी मसले हल होंगे।
शुभ अंक- 5, शुभ रंग- आसमानी ।

वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)-बुद्धि का प्रयोग करके धन अर्जित करेंगे। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। मितव्ययिता के लाभों को समझें। प्रसन्नता बढ़ेगी। व्यापार अच्छा चलेगा।
शुभ अंक- 3, शुभ रंग- लाल ।
 
धनु (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा,ढ , भे)-व्यावसायिक बाधाएं प्रयासों से दूर हो सकेंगी। सामाजिक स्थिति अच्छी एवं कार्यक्षेत्र विस्तृत होगा। परिवार में मांगलिक आयोजन होंगे।
शुभ अंक- 8, शुभ रंग-भूरा  ।
 
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)-श्रम एवं भागदौड़ से स्थिति को अपने अनुकूल बना सकेंगे। नए संबंध लाभकारी होंगे। आर्थिक योग अच्छे रहेंगे। जल्दबाजी में निर्णय न लें।
शुभ अंक-  4, शुभ रंग-  काला।

कुंभ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)-व्यवहारकुशलता एवं सहनशक्ति के बल पर कठिनाई को दूर करके लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। संतान की गतिविधियों पर नजर रखना होगी।
शुभ अंक-  9, शुभ रंग- सफेद ।

मीन (दी, दू, थ,झ , ञ, दे, दो, च, ची)-मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। नई योजनाओं का श्रीगणेश होगा। अपने प्रयासों के बलबूते पर उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी।
शुभ अंक-  2, शुभ रंग- पीला ।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-00004
Copyright @ 2019.