(17/03/2016) 
गुरुवार :- आइए जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आपकी किस्मत के सितारे 17 मार्च, तिथि 9, प्रविष्ठे 4, वार गुरू, नक्षत्र आद्रा., चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश, राहु काल- दोपहर 1:30 से 3 बजे तक।

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ )-व्यवसाय के क्षेत्र में बाधाओं से मन अशांत रहेगा। शत्रुपक्ष से सतर्क रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कर्ज लेना पड़ेगा। परिवार के सदस्यों से मदद मिलेगी।
शुभ अंक-  6 , शुभ रंग- सफेद ।

वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो )-अपनी बुद्धिमत्ता और पैनी अंतर्दृष्टि के कारण सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। आमदनी में वृद्धि होगी। मित्रों से विवाद संभव।
शुभ अंक-  3 , शुभ रंग-  आसमानी।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह )-आप स्वार्थ एवं भोग की प्रवृत्ति के कारण अधिक प्रतिष्ठा प्राप्त नहीं कर पाएंगे। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा।
शुभ अंक-  7 , शुभ रंग-  हरा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो )-परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। अधूरे पड़े काम पूरे हो सकेंगे। आवेश, परिवार में सुख एवं तरक्की का आगमन होगा।
शुभ अंक- 4  , शुभ रंग- भूरा ।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)-व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता का विशेष योग। विवाद समाप्त होने से सुख-शांति बढ़ेगी। अनुकूल समाचार मिलेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 9  , शुभ रंग-  लाल।

कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)-व्यवहारकुशलता से समस्या का समाधान होगा। उच्च और बौद्धिक वर्ग में सम्मान प्राप्त होगा। व्यापारिक लाभ के आर्थिक सुदृढ़ता बढ़ेगी।
शुभ अंक-  2 , शुभ रंग- बैंगनी ।

तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)-अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने के योग हैं। भूमि संबंधी लेन-देन में रुचि बढ़ेगी। संतान के प्रति रुचि बढ़ेगी। व्यापार में नए अनुबंध होंगे।
शुभ अंक-  5 , शुभ रंग- सफेद ।

वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)-प्रयास व सहयोग से अनुकूलता आएगी। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा।
शुभ अंक-  8 , शुभ रंग- संतरी  ।

धनु (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा,ढ , भे)-शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी। प्रयत्न-दूरदर्शिता से सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। आलस्य को त्यागकर कार्य समय पर करें। सुखद लाभदायी यात्रा संभव।
शुभ अंक-  1 , शुभ रंग- पीला ।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)-जायदाद संबंधी समस्या सुलझने की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार, नौकरी में आपका महत्व एवं प्रभाव बढ़ेगा।
 
शुभ अंक-  7 , शुभ रंग-  नारंगी।

कुंभ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)-जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। अधिकारी कार्यों में सहयोग करेंगे। अधूरे काम पूर्ण होने के योग हैं। व्यापार लाभदायक रहेगा।
शुभ अंक-  6 , शुभ रंग-  नीला।

मीन (दी, दू, थ,झ , ञ, दे, दो, च, ची)-परोपकारी स्वभाव के कारण दूसरों की मदद से संतोष मिलेगा। प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। कार्यक्षेत्र का विकास एवं विस्तार हो सकेगा।
शुभ अंक-  5 , शुभ रंग- पीला ।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-00004
Copyright @ 2019.