(18/03/2016) 
आइए जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आपकी किस्मत के सितारे 18 मार्च, तिथि 10, प्रविष्ठे 5, वार शुक्र, नक्षत्र पुनः., चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश राहु काल- सुबह 10:30 से 12 बजे तक।


मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ )-आय-व्यय में संतुलन रहेगा। कष्ट से मुक्ति का योग, जिससे जीवन में गति आएगी। परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।
शुभ अंक- 4  , शुभ रंग-  लाल।

वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो )-संपत्ति संबंधी कार्यों के लिए दिन अनुकूल रहने की संभावना है। आजीविका में अपने लाभ की ओर प्रयत्नशील रहेंगे। संतान के कार्यों से कष्ट होगा।
शुभ अंक- 8  , शुभ रंग- नारंगी ।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह )-धैर्य व संयम आपको सफलता देगा। नया परिचय लाभदायक रहेगा। चोरों से सतर्क रहना चाहिए। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे।
शुभ अंक-  2 , शुभ रंग- भूरा ।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो )-मानसिक अस्थिरता दूर करें और कार्यों को समय पर करने का प्रयास करें। पारिवारिक वातावरण असंतोषकारक रहेगा। कामकाज मध्यम रहेगा।
शुभ अंक-  6 , शुभ रंग-आसमानी  ।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)-घर-परिवार में अस्वस्थता रहेगी। धन का प्रबंध करने में कष्ट होगा। अधिकारी असहयोग करेंगे। मान-प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है।
शुभ अंक-  3 , शुभ रंग-सुनहरा  ।

कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)-परिवार में शुभ कार्य का निर्णय होगा। सद्भाव से किए गए पुरुषार्थ का प्रतिफल मिलेगा। व्यापार क्षेत्र का विस्तार होगा। दुस्साहस के कामों से दूर रहें।
शुभ अंक-  9 , शुभ रंग- काला ।

तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)-दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। आपकी बुद्धिमानी से समस्या का समाधान हो सकेगा। राज्यपक्ष के कामों में सफलता मिलने के योग हैं।
शुभ अंक-  7 , शुभ रंग- नीला ।

वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)-जीवनसाथी से विवाद, मतभेद होंगे। स्वाभिमान व अहंकार में अंतर रखने का प्रयास करें। कार्य में नुकसान से मनोबल कमजोर होगा।
शुभ अंक-  1 , शुभ रंग- लाल ।

धनु (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा,ढ , भे)-मित्रों एवं सहयोगियों पर अधिक विश्वास नहीं करना चाहिए। कार्य पेंडिंग रहेंगे। व्यापार के निर्णय सोच-समझकर लें। परिवार में समस्या आ सकती है।
शुभ अंक- 8  , शुभ रंग- पीला ।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)-भाग्यवश लाभ होगा और ख्याति भी मिलेगी। खान-पान में अनियमितता से कष्ट हो सकता है। व्यापार में कल्पना के अनुसार परिणाम आएंगे।
शुभ अंक- 5  , शुभ रंग- काला ।
 
कुंभ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)-धन संपत्ति के कामों में प्रबल सफलता मिलने के योग। विवादों से दूर रहें। कार्य करने की स्थिति में सुधार एवं गुणात्मकता आएगी।
शुभ अंक- 3  , शुभ रंग- भूरा ।
 
मीन (दी, दू, थ,झ , ञ, दे, दो, च, ची)-अधिकारियों से संबंध सुधरेंगे। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्यों में लाभ की संभावना है। पारिवारिक सुख में वृद्धि के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा।
शुभ अंक-  6 , शुभ रंग- हरा ।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-00004
Copyright @ 2019.