(18/03/2016) 
प्रदर्शन के दौरान 'शक्तिमान' घोड़े की टांग तोड़ने वाला बीजेपी विधायक गिरफ्तार
देहरादून। 14 मार्च को विधानसभा के समक्ष भाजपा के प्रदर्शन के दौरान पुलिस के घोड़े शक्तिमान की टांग टूटने के मामले में उत्तराखंड में बीजेपी के विधायक गणेश जोशी को हिरासत में ले लिया गया है। इस मामले में अब तक पुलिस दो भाजपा नेताओं को गिरफ्तार कर चुकी है।

उन पर आरोप है कि उन्होंने विरोध प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस के घोड़े शक्तिमान पर हमले किया था। घोड़ा हमले की वजह से गिर गया था, जिसके कारण उसका बायां पैर टूट गया था। शक्तिमान इतनी बुरी तरह चोटिल हो गया था कि उसकी टांग काटनी पड़ी है। घटना के अब तक कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें बीजेपी विधायक के हाथ में लाठी दिख रही है। लेकिन उनके हमले से ही घोड़े की टांग टूटी यह कहना मुश्किल है। हाल ही में पंतनगर विश्वविद्यालय के अलावा पुणे से विशेषज्ञ डॉक्टरों के दल ने उसके पांव का ऑपरेशन किया और गैंग्रीन फैलने के डर से घोड़े का पांव काटना पड़ा। शक्तिमान अब पुलिस परेड का हिस्सा नहीं बन पाएगा।
Copyright @ 2019.