(21/03/2016) 
आइए जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
21 मार्च, तिथि 13, प्रविष्ठे 8, वार चंद्र, नक्षत्र मघा , चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश राहु काल- सुबह 7:30 से 9 बजे तक।

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ )-कई दिन के रुके काम पूरे होने के योग हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को नौकरी में पदोन्नति की संभावना है।
शुभ अंक - 4 , शुभ रंग- बैंगनी ।

वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो )-मन में जोश रहेगा जो आपके कार्य तथा व्यापार को नई गति प्रदान करेगा। सामाजिक कामों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
शुभ अंक - 7 , शुभ रंग- सफेद ।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह )-स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अच्छे दिन का लाभ उठाना आपके हाथ में है। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति में सुधार होगा। परिवारजनों से मतभेद हो सकता है।
शुभ अंक -2  , शुभ रंग- हरा ।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो )-व्यावहारिकता से कार्य करने पर सफलता मिलेगी। आत्मीयजनों के सहयोग से महत्वाकांक्षाएं फलीभूत होंगी। स्थायी संपत्ति प्राप्ति के योग हैं।
शुभ अंक - 9 , शुभ रंग- भूरा ।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)-व्यापार में इच्छित सफलता प्राप्त करेंगे। लापरवाही से काम न करें। नई योजनाएं बनेंगी और क्रियान्वित होंगी। संगीत के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी।
शुभ अंक - 5 , शुभ रंग- लाल ।

कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)-जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी। व्ययों में कमी करें। प्रयत्नों का पूरा फल आपको मिलेगा। संतान की चिंता संभव है।
शुभ अंक -8  , शुभ रंग- काला ।

तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)-मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। व्यवहारकुशलता से व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापारिक कार्य की भागदौड़ सार्थक सिद्ध होगी।
शुभ अंक -3  , शुभ रंग- नारंगी ।

वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)-व्यापार का क्षेत्र विस्तृत होगा। पारिवारिक उलझनें दूर होंगी। दूसरों की आलोचना से बचना जरूरी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
शुभ अंक - 1 , शुभ रंग- संतरी ।

धनु (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा,ढ , भे)-लेन-देन के मामले में राहत महसूस करेंगे। सहयोग व अच्छे संबंधों के कारण लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। धैर्य, सहनशीलता रखना होगी।
शुभ अंक - 6 , शुभ रंग- पीला ।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)-लाभ के महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होने के योग हैं। पराक्रम व सुख समृद्धि बढ़ने से अनेक रुके कार्य पूर्ण होंगे। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें।
शुभ अंक -4  , शुभ रंग- नीला ।

कुंभ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)-भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। परिश्रम व लगन से कार्य करने पर अभीष्ट सिद्धि और मनोनुकूल लाभ मिल सकेगा। वाद-विवाद को टालें।
शुभ अंक - 8 , शुभ रंग- आसमानी ।

मीन (दी, दू, थ,झ , ञ, दे, दो, च, ची)-आर्थिक स्थिति सुधरेगी। व्यापार, कारोबार ठीक चलेगा। आर्थिक परिस्थिति में अनुकूलता का आभास होगा। निर्णय लेने में विलंब न करें।
शुभ अंक - 2 , शुभ रंग- गुलाबी ।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-00004
Copyright @ 2019.