(21/03/2016) 
सिंगिंग का ये टैलेंट परिवार के खून में बहता है: परिणीति चोपड़ा
दुबई| बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' में एक्टिंग के साथ ही अपनी सिंगिंग का भी जलवा दिखाएंगी । परिणीति का कहना है कि" सिंगिंग का ये टैलेंट उनके परिवार के खून में बहता है।"

परिणीति चोपड़ा ने कहा सिंगिंग हमारे खून में बहती है:-
टोइफा अवार्ड फंक्शन को होस्ट करती परिणीति ने बताया कि उनकी चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'दिल धड़कने दो' के टाइटल सांग दिल धड़कने दो से अपनी आवाज का जादू चला चुकी हैं और अब उनका परिवार यह जानकर बेहद खुश है कि परिणीति भी फिल्म में बतौर सिंगर अपनी आवाज देंगी।

परिणीति ने बताया, "मेरे परिवार में सभी इस बात से उत्साहित हैं, क्योंकि हम सभी यह जानते हैं कि हम गाते हैं। मुझे लगता है कि यह हमारे खून में है। मैं आखिरकार पेशेवर तौर पर गायन करने जा रही हूं, इस बात से परिवार में सभी लोग बेहद खुश हैं।"

प्रियंका भारद्वाज 
ब्यूरो रिपोर्ट 
समाचार वार्ता 
Copyright @ 2019.