(28/03/2016) 
आइए जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आपकी किस्मत के सितारे 28 मार्च, तिथि 5, प्रविष्ठे 15, वार चंद्र, नक्षत्र विशा , चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश राहु काल- सुबह 7:30 से 9 बजे तक।



मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ )-आज सांसारिक विषयों से दूर रहकर आध्यात्मिक विषयों में व्यस्त रहेंगे। वाणी पर संयम बरतें। हितशत्रुओं से संभलकर चलें। नए कार्य का प्रारंभ आज न करें। धन लाभ हो सकता है।
शुभ अंक-4  , शुभ रंग- गुलाबी । 

वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो )-परिवारजनों के साथ सामाजिक कार्यो में या किसी पर्यटन-स्थल पर प्रवास का आनंद प्राप्त कर सकेंगे। व्यापारीगण को व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है।
शुभ अंक- 3 , शुभ रंग- सफेद । 
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह )-कार्य-सफलता और यश-कीर्ति प्राप्त होने के लिए आज का दिन शुभ है। परिजनों के साथ आप आनंद-उल्लासपूर्ण वातावरण में सुखपूर्वक समय बिताएंगे। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे।
शुभ अंक- 7 , शुभ रंग- आसमानी । 

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो )-शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता में आज का दिन बीतेगा। मित्रों और संतानों के विषय में चिंता बनी रहेगी। आकस्मिक धन खर्च का योग है। संभव हो तो प्रवास भी न करें।
शुभ अंक- 2 , शुभ रंग-  नारंगी। 

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)-आज सावधानी रखने के लिए गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी और वर्तन पर संयम बरतने से वाद-विवाद से बच सकेंगे। माता के साथ विवाद होने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान रखें।
शुभ अंक- 5 , शुभ रंग- लाल । 

कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)-आज शारीरिक प्रफुल्लितता और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होने से मन शांत रहेगा। कार्य में भी सफलता प्राप्त होगी। परिजनों और स्नेहीजनों के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ अंक-  8, शुभ रंग-हरा । 

तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)-मन के दुविधा में रहने के कारण किसी निर्णय पर आना संभव न हो पाएगा। आज आवश्यक कार्य के प्रारंभ के लिए भी दिन उचित नहीं है। आर्थिक रुप से लाभ होगा।
शुभ अंक- 6 , शुभ रंग-  काला। 

वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)-आज शारीरिक और मानसिकरुप से आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात से आनंद होगा।
शुभ अंक-2  , शुभ रंग- संतरी । 

धनु (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा,ढ , भे)-आपकी वाणी और वर्तन पर आज संयम न रखने पर मुसीबत खड़ी होने की संभावना है। क्रोध पर भी संयम बरतें नहीं तो किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है।
शुभ अंक- 7 , शुभ रंग-  पीला। 

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)-आज का दिन लाभदायी है। सम्बंधियों और मित्रों के साथ आनंददायी भेंट होगी। विवाहोत्सुकों को इच्छित पात्र मिलने से आनंद में वृद्धि होगी। मित्रों से उपहार प्राप्त होंगे।
शुभ अंक- 1 , शुभ रंग- हरा । 

कुंभ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)-आज आपकी शारीरिक और मानसिक स्थति अच्छी रहेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी जो आपके लिए आनंददायी रहेगा। मान-सम्मान प्राप्त होगा।
शुभ अंक- 9 , शुभ रंग- स्लेटी । 

मीन (दी, दू, थ,झ , ञ, दे, दो, च, ची)-आज उच्च अधिकारी के साथ सम्बंधों में दरार न पडे़ इसका ध्यान रखने के लिए गणेशजी सलाह देते हैं। मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में अवरोध आने की संभावना है।
शुभ अंक- 4 , शुभ रंग- पीला ।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-00004
Copyright @ 2019.