(28/03/2016) 
भारत की जीत के बाद अनुष्का का मजाक उड़ाने वालो को कोहली ने दिया जबाव
भारत की जीत के बाद ट्विटर हो या फेसबुक हर तरफ सिर्फ विराट ही छाये हुए हैं। कई दिनों से सोशल मीडिया पर विराट के फॉर्म से जुड़े जोक्स में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का भी मजाक उड़ाया जा रहा है। विराट जब बुरे फॉर्म से जूझ रहे थे तब भी इसका जिम्मेदार अनुष्का को माना जा रहा था।

जिसके बाद सोमवार को विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर अनुष्का का बचाव करते हुए कहा, 'उन लोगों को शर्म आनी चाहिए जो कई दिनों से हर नाकारात्मक चीज के लिए अनुष्का को जिम्मेदार ठहराते आ रहे हैं। अपने आप को पढ़ा-लिखा कहने में उन्हें शर्म आनी चाहिए। मेरे खेल पर अनुष्का का कोई काबू नहीं है, उनका मजाक उठाने को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया है। उनसे हमेशा सकारात्मकता मिली। अनुष्का का सम्मान करें। सोचें कि अगर आपकी बहन, पत्नी या गर्लफ्रेंड के साथ ऐसा होता तो उन्हें कैसा लगता।'

Copyright @ 2019.