(31/03/2016) 
आइए जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आपकी किस्मत के सितारे 31 मार्च, तिथि 7, प्रविष्ठे 18, वार गुरू, नक्षत्र मूल चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश, राहु काल- दोपहर 1:30 से 3 बजे तक।

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ )-मानसिक थकान का अनुभव होगा। परिश्रम की तुलना में फल कम मिलेगा। संतान के विषय में चिंता रहेगी। पेट दर्द से परेशान होंगे।
शुभ अंक- 1 , शुभ रंग- केसरिया।

वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो )-कार्य सफल होंगे। स्टूडेंट्स की नए सब्जेक्ट्स में रुचि रहेगी। सरकारी कार्यों में आर्थिक सफलता मिलेगी। परिजनों हेतु निवेश करेंगे।
शुभ अंक- 4 , शुभ रंग- सफेद  ।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह )-ऑफिशियल कार्य का उचित फल मिलेगा। भाई-बहन से मनमुटाव दूर होगा। वैचारिक परिवर्तन होंगे। आर्थिक सावधानी बरतें
शुभ अंक- 9 , शुभ रंग-  स्लेटी।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो )-मन में नकारात्मक विचार रहेंगे। कुटुंबजनों संग भ्रांति होगी। विद्यार्थियों को असफलता मिलेगी। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें।
शुभ अंक- 7 , शुभ रंग- आसमानी ।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)-कार्यों हेतु त्वरित निर्णय लेंगे। बुजुर्गों से लाभ होगा। सामाजिक मान बढ़ेगा। वाणी में उग्रता रहेगी। क्रोध से स्वास्थ्य बिगड़ेगा।
शुभ अंक- 6 , शुभ रंग- गुलाबी ।

कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)-अहंकार के मुद्दे पर झड़प होगी। मानसिक तनाव रहेगा। स्वभाव में आवेश रहेगा। आकस्मिक खर्च होगा। विवादों के योग हैं।
शुभ अंक- 3 , शुभ रंग- हरा ।

तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)-आय वृद्धि होगी। मित्रों से मुलाकात व उन पर खर्च होगा। पर्यटन स्थल की सैर होगी। विवाहोत्सुकों को पार्टनर मिलने के योग हैं।
शुभ अंक- 8 , शुभ रंग- बैंगनी ।

वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)-कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा। अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
शुभ अंक- 5 , शुभ रंग- लाल ।

धनु (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा,ढ , भे)-नकारात्मकता व आलस्य का अनुभव होगा। मन में व्यग्रता रहेगी। व्यावसायिक बाधाएं आएंगी। प्रतिस्पर्धियों संग विवाद के योग हैं।
शुभ अंक- 2 , शुभ रंग- भूरा ।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)-सामाजिक कारणों से यात्रा होगी। खान-पान के गड़बड़ी से स्वास्थ्य पर खर्च होगा। नेगेटिव विचार आयेंगे। पार्टनर्स से मतभेद होगा।
शुभ अंक- 6 , शुभ रंग-  नीला।

कुंभ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)-मनोबल से सभी कार्य पूरे होंगे। प्रवास के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भागीदारी मे लाभ होगा। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी।
शुभ अंक- 9 , शुभ रंग- काला ।

मीन (दी, दू, थ,झ , ञ, दे, दो, च, ची)-मनोबल में दृढ़ता आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। स्वजनों से शुभ संदेश मिलेंगे।
शुभ अंक- 4 , शुभ रंग- पीला ।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-00004
Copyright @ 2019.