(31/03/2016) 
'सनकी पिता' के बाद अब इस फिल्म में 'वकील' बनेंगे अमिताभ बच्चन
जानेमाने फिल्मकार शूजित सरकार की आगामी फिल्म 'पिंक' में महानायक अमिताभ बच्चन एक वकील के किरदार में नजर आयेंगे |शूजित की पिछली फिल्म 'पीकू' के लिए हाल ही में महानायक को सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरूस्कार मिला है| 'पीकू' में उन्‍होंने एक सनकी पिता का किरदर निभाया था |

थ्रिलर फिल्म  'पिंक' की शूटिंग इन दिनों दिल्ली  में चल रही है| फिल्म  में अभिनेत्री तापसी पन्‍नू भी मुख्य भूमिका में हैं| फिल्म  के बारे में बात करते हुए शूजित ने कहा,' फिल्म  की शूटिंग दिल्ली में हो रही है| अमिताभ बच्चन वकील के किरदार में नजर आयेंगे| फिल्म में तीन मुख्य किरदार हैं जिसमें से एक तापसी पन्‍नू भी है और एक पूर्वोतर की अभिनेत्री है|' 

तापसी की तारीफ करते हुउ उन्‍होंने कहा,' तापसी एक बेहतर अभियनेत्री हैं| उन्होंने फिल्म 'बेबी' में काम किया था| उनका फिल्म में छोटा सा किरदार था लेकिन उन्होंने  बेहतर अभिनय किया था तथ साथ ही वो  'पिंक' में भी वे प्रभावी नजर आ रही है|

 प्रियंका भारद्वाज 
ब्यूरो रिपोर्ट 
समाचार वार्ता
Copyright @ 2019.