(31/03/2016) 
कोलकाता : निर्माणाधीन पुल गिरा, हादसे में 10 की मौत
कोलकाता :- प. बंगाल की राजधानी कोलकाता में निर्माणधीन विवेकानंद फ्लाईओवर का हिस्सा गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई है और कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

चश्मदीदों के मुताबिक मलबे में 150 लोगों के दबे होने की आशंका है। ये घटना गणेश टाकीज इलाके में हुई है। फ्लाईओवर का निर्माण पिछले 3 सालों से चल रहा था। जानकारी के मुताबिक उत्तरी कोलकाता में गणेश टाकीज (गिरीश पार्क) के पास एक पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। अचानक पुल ढहने से मलबे में दबकर 10 मजदूरों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल इस हादसे के बाद स्थनीय लोगों की मदद से पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम राहत काम में जुट गई है।
Copyright @ 2019.