(01/04/2016) 
आइए जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आपकी किस्मत के सितारे 01 अप्रैल, तिथि 8, प्रविष्ठे 19, वार शुक्र, नक्षत्र पू.षा. चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश राहु काल- सुबह 10:30 से 12 बजे तक।

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ )-उत्तेजना व वाणी पर नियंत्रण रखें। दुरूखद समाचार मिल सकता है। चिंता व तनाव बने रहेंगे। दुर्घटनादि से बचें।
शुभ अंक-  2, शुभ रंग- लाल । 

वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो )-पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी, निवेश व यात्रा लाभप्रद रहेंगे। कुबुद्धि हावी रहेगी। जोखिम-जमानत के कार्य टालें।
शुभ अंक- 6 , शुभ रंग- काला । 

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह )-शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। व्यस्तता रहेगी। विरोध होगा। जोखिम न लें।
शुभ अंक- 8 , शुभ रंग- सफेद । 

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो )-रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा तथा निवेश लाभप्रद रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 4 , शुभ रंग-  नारंगी। 

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)-शारीरिक कष्ट व चिंता रहेंगे। व्यय वृद्धि होगी। तनाव रहेगा। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। जल्दबाजी न करें।
शुभ अंक- 3 , शुभ रंग- केसरिया । 


कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)-अप्रसन्नता रहेगी। आशंका-कुशंका रहेगी। डूबा हुआ धन मिल सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा होगी।
शुभ अंक- 7 , शुभ रंग- हरा । 

तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)-भय, कष्ट व तनाव रहेंगे। नई योजना में व्यवधान आ सकते हैं। कार्यपद्धति सुधरेगी। दुर्घटनादि से हानि संभव है।
शुभ अंक- 5 , शुभ रंग- बैंगनी । 

वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)-पुराना रोग उभर सकता है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। कार्य की बाधा दूर होगी। निवेशादि लाभ देंगे।
शुभ अंक- 1 , शुभ रंग-  लाल। 

धनु (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा,ढ , भे)-वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। जल्दबाजी न करें। झंझटों में न पड़ें। जोखिम न उठाएं।
शुभ अंक- 8 , शुभ रंग- पीला । 

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)-जीवनसाथी से अनुकूलता मिलेगी। बाहरी सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवेक से कार्य करें। जल्दबाजी हानिकर रहेगी।
शुभ अंक- 6 , शुभ रंग- भूरा । 

कुंभ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)-संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश शुभ रहेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
शुभ अंक- 8 , शुभ रंग- हरा । 

मीन (दी, दू, थ,झ , ञ, दे, दो, च, ची)-पुराना रोग उभर सकता है। प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचे, ऐसे कार्य न करें। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।
शुभ अंक- 8 , शुभ रंग- संतरी ।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-00004
Copyright @ 2019.