(01/04/2016) 
नवीन शाहदरा जिला भाजपा कार्यकारिणी की बैठक आयोजित
नई दिल्ली। दुर्गा पुरी चैक लोनी रोड स्थित गोविन्दम पैलेश में नवीन शाहदरा जिला भाजपा कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। जिसका विधिवद् उद्घाटन दिल्ली प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री सिद्धार्थन जी ने किया।

इस अवसर पर सिद्धार्थन ने बैठक में मौजूद नवीन शाहदरा जिला कमेटी के पदधिकारियों, पूर्वी दिल्ली नगर निगम में पार्टी के निगम पार्षदों व पूर्व विधायकों से केन्द्रिय मोदी सरकार द्धारा देश की जनता, लडकियों, के विकास के लिए प्रारम्भ की गई विभिन्न योजनायों के बारे में प्रश्न किये और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इन सभी योजनाओं का जनता के बीच जाकर सही प्रकार से प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया, इन्होंने इस अवसर पर कहा कि आज दिल्ली की आप सरकार अपने एक साल के कार्यों के प्रचार प्रसार पर दिल्ली की जनता की खून पसीने की कमाई को करोडों रुपयों के समाचार पत्रों में विज्ञापन दे कर बर्बाद कर रही है और झूठी वाह वाही लूटने में लगी है। इन्होंने भाजपा के सभी कार्य कर्ता व पदधिकारियों से कहा कि सिर्फ पद हासिल करके घर बैठने से कुछ नहीं होगा ब्लकि अब जनता के बीच जा कर कडी मेहनत करनी होगी। इस अवसर पर भाजपा के विधायक जगदीश प्रधान ने कहा कि पिछले एक साल से दिल्ली की आम आदमी सरकार का विवादों से ही नाता रहा है ये सरकार विवादों में रह कर सिर्फ अखबार व न्यूज चैनलो की सुर्खियों में बना रहना चाहती है दिल्ली के विकास से इस सरकार का कोई सरोकार नहीं है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अभय वर्मा, जिला अध्यक्ष डा0 अनील गुप्ता, महामंत्री प्रवेश शर्मा, अरुण बंसल, पूर्व विधायक जितेन्द्र महाजन, रंजीत कश्यप, पू0 दि0 न0 निगम महापौर हर्ष मलहोत्रा, निगम पार्षद मनोज त्यागी, संजय सुर्जन, दिप्ति जोशी, चन्दा शर्मा, उषा शास्त्री, आशीष तिवारी, कुसुम तोमर, एवंम जिले के सैकडों भाजपा पदधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Copyright @ 2019.