(01/04/2016) 
आॅड इवन फाॅर्मूला को लेकर दिल्ली के परिवहन मंत्री की बैठक
आॅड इवन फाॅर्मूला को लेकर दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली परिवहन निगम के अधिकारी एवं डिपो मैंनेजर के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद परिवहन मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दियाः-

1.     पर्यावरण बस सेवा के रजिस्ट्रेशन का काम तेज करें।
2.     पर्यावरण बस सेवा में कंडक्टर दिल्ली परिवहन निगम का होगा साथ ही उसके रूट का निर्धारण भी जल्द करें ताकि राजधानी के नागरिकों को कोई असुविधा न हो।
3.     हर पर्यावरण बस में मार्शल की गारंटी सुनिश्चित करें।
4.     इस पर्यावरण बस में 50 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होगी।
5.     पर्यावरण बस सेवा में बड़ा बैनर लगाएं ताकि लोगों को बस की जानकारी मिल पाये।
6.     आॅड इवन का बैनर सभी दिल्ली परिवहन निगम के बस में लग जानी चाहिए।
7.     ड्राईवर एवं कंडक्टर अपनी बसों को लेफ्ट लेन में चलाएं तथा बस स्टाॅप पर ही रोकें यह डिपो मैंनेजर सुनिश्चित करें।
8.     बसों का मेंटेनेंस सही रूप में हो तथा साफ-सफाई अच्छी हो।
9.     इसमें डिपों मैंनेजर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
10.  बिना मेंटेनेंस के अगर कोई बस बाहर जाती है तो आर. एम. के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
11.  ब्रेक डाउन के लिए मोबाईल टीम को तैनात करने के निर्देश साथ ही एक नोडल आॅफिसर नियुक्त करने के लिए भी निर्देश दिया।
12.  आॅड-इवेन फाॅर्मूला के लिए 25 माॅनिटरिंग टीम का गठन करने का निर्देश जारी।
13.  500 मार्शल की स्पेशल टीम का गठन करने का निर्देश जो बस क्यू सेल्टर पर तैनात होंगे।
14.  जो डिपो इस समय अच्छा काम करेगा उसे सम्मानित किया जाएगा

    इसी कड़ी में प्राइवेट स्कूलों के प्रतिनिधि के साथ दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने बैठक की। उन्होंने  प्राइवेट स्कूलों को निर्देश दिया कि डीटीसी की बसें सही समय पर डीटीसी डिपो में आ जाए ताकि आॅड इवेन के समय नागरिकों को परेशानी न हो।
     इन्डिया गेट पर पिकनिक फाॅर इन्वायरनमेंट  स्कूलों के बच्चों के साथ तिथि 13 अप्रैल 2016 को सुबह 9 बजे मनाने का फैसला लिया गया ताकि आॅड इवेन को लेकर जागरुकता फैलाया जा सके
Copyright @ 2019.