(01/04/2016) 
सॉफटबाल चैपियनशिप में लॉयन और स्टाइकर क्लब को मिली जीत
नई दिल्ली,1 अप्रैल। दिल्ली राज्य सॉफटबाल चैपियनशिप में लॉयन और स्टाइकर क्लब ने क्रमष; पुरूष और महिला वर्ग का खिताब जीत लिया। विकासपुरी स्पोर्टस काम्पलैक्स पर आयोजित तीन दिवसीय चैपियनशिप के फाइनल में लॉयन क्लब ने लोधी क्लब को कडे संघर्ष के उपरांत 8-7 से परास्त कर खिताब पाया।

 रॉयल क्लब को तीसरा स्थान मिला। महिलाओं में स्टाइकर क्लब ने एंजेल क्लब को 6-5 से परास्त कर खिताब अपने नाम किया। वारियर्स क्लब को तीसरा स्थान मिला। पुरूष वर्ग में संगप्रिया, प्रत्युष तथा संध्या व ईशा को अपने अपने वर्गो में श्रेष्ठ खिलाडी चुना गया। प्रतियोगिता में लगभग तीन सौ से अधिक पुरूष और महिला खिलाडियों ने भाग लिया। विजेता टीम के खिलाडियों को पुरस्कार जाफरपुर के थानाध्यक्ष सुधीर गुलिया, इंदिरागांधी फीजिकल कालेज के प्रोफेषर राके गुप्ता, अंतराष्टीय वेटरीन एथलीट हीरा कुमार, कालकाजी मंदिर के सूचना अधिकारी संजय र्मा, सांध्यवीर अर्जुन के संपादक विजय र्मा ने पुरस्कार वितरित किए। टूर्नामेंट का आयोजन एसोसिएन के अध्यक्ष आईएम दत्ता, सचिव विजय कुमार तथा विजय गौड व दिल्ली के चीफ अनूप कुमार की देखरेख में किया गया।

Copyright @ 2019.