(03/04/2016) 
आइए जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आपकी किस्मत के सितारे 03 अप्रैल, तिथि 10, प्रविष्ठे 21, वार रवि, नक्षत्र श्रव. चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश राहु काल- सांय 4:30 से 6 बजे तक।

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ )-आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। व्यापार में आशानुरूप लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
शुभ अंक- 5 , शुभ रंग- हरा ।

वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो )-आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। आमदनी में वृद्धि के योग हैं। यात्रा सुखद एवं सफलता देने वाली होगी।
शुभ अंक- 2 , शुभ रंग- पीला । 

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह )-वाहन चलाते वक्त सावधानी आवश्यक है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। पुराने मित्रों, रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।
शुभ अंक- 6 , शुभ रंग- काला । 

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो )-व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
शुभ अंक- 1 , शुभ रंग- स्लेटी ।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)-भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा। व्यक्तिगत समस्या हल होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे।
शुभ अंक- 5 , शुभ रंग- लाल । 

कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)-बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर हो सकेंगी। अर्थ लाभ होगा। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। व्यापार में नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी।
शुभ अंक-  9, शुभ रंग- हरा । 

तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)-विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। उन्नति पथ उज्ज्वल होगा। व्यापार में लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे।
शुभ अंक- 7 , शुभ रंग- भूरा  । 

वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)-वाणी पर संयम रखें। अनियमितता के कारण स्वास्थ्य प्रतिकूल हो सकता है। कार्य योजना के अनुसार नहीं हो पाएंगे। आमदनी के अनुरूप ही व्यय करें।
शुभ अंक- 2 , शुभ रंग- केसरिया । 

धनु (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा,ढ , भे)-कार्य क्षेत्र में बाधाएं आएंगी। व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ेगी। संभावित नुकसान, परेशानी को नजरअंदाज न करें।
शुभ अंक- 6 , शुभ रंग-  पीला। 

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)-आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है। जल्दबाजी से काम न करें। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे।
शुभ अंक- 8 , शुभ रंग-सफेद  ।

कुंभ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)-नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति होने की संभावना है। खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
शुभ अंक- 4 , शुभ रंग- आसमानी  । 

मीन (दी, दू, थ,झ , ञ, दे, दो, च, ची)-निजी प्रयास सार्थक होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति या क्रय करने के योग बनेंगे। आलस्य नहीं करें। व्यापार में नए अनुबंध होंगे।
शुभ अंक- 3 , शुभ रंग- गुलाबी ।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-00004
Copyright @ 2019.