(06/04/2016) 
2002 - 03 मुंबई बम धमाकों के तीन दोषियों को उम्रकैद
बुधवार को मुंबई की स्पेशल पोटा कोर्ट ने 2002-03 मुंबई ब्लास्ट के दस दोषियों को सजा सुनाई। स्फोटों के मामले में दोषी साबित 10 लोगों में से तीन लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। जबकि प्रमुख आरोपी साकिब नाचान को 10 साल कैद की सजा सुनाई गई है। इन विस्फोटों में 13 लोग मारे गए थे।

इसके अलावा कोर्ट ने बाकी चार दोषियों को रिहा कर दिया। कोर्ट ने कहा कि जमानती कार्रवाई पूरी करने के बाद वो रिहा होंगे, क्योंकि उन्होंने सजा काट ली है। इसलिए कोर्ट ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें रिहा करने का आदेश दिया है। अभियोजन पक्ष ने मंगलवार को मुजम्मिल अंसारी के लिए मौत की सजा जबकि चार अन्य के लिए उम्रकैद की सजा की मांग की थी। 
Copyright @ 2019.