(06/04/2016) 
बसपा सांसद की बहू ने सिर पर गोली मारकर की खुदकुशी
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के संजयनगर में बीएसपी सांसद नरेन्द्र कश्यप की पुत्र वधु हिमानी ने पति सागर की लाइसेंसी पिस्टल से बाथरूम में जाकर खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है उसने सिर में दो गोली मारी है।

गोली लगने के बाद हिमानी को अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई. 3 साल पहले हिमानी की शादी हुई थी। हिमानी नरेंद्र कश्यप के बड़े बेटे सागर की पत्नी थी। हिमानी बसपा सरकार में मंत्री रहे हीरा लाल कश्यप की बेटी थी।
Copyright @ 2019.