(07/04/2016) 
आइए जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आपकी किस्मत के सितारे 07 अपै्रल, तिथि 14, प्रविष्ठे 25, वार गुरू, नक्षत्र रेव चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश, राहु काल- दोपहर 1:30 से 3 बजे तक।

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ )-पर्सनल लाइफ सुखमय रहेगी। पार्टनर सपोर्टिंग रहेगा। समझौतों को गति मिलेगी। करीबी सहयोगी रहेंगे। भ्रमण मनोरंजन में रुचि लेंगे।
शुभ अंक- 2 , शुभ रंग- सफेद । 

वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो )-उच्च मनोबल कार्यों में तेजी बनाए रखेगा। भ्रमण मनोरंजन में रुचि लेंगे। पेशेवर अच्छा करेंगे। किसी से भी वादा करने में जल्दबाजी से बचें। दिन सामान्य शुभ।
शुभ अंक- 6 , शुभ रंग- नीला । 

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह )-मित्रों का साथ साहस बढ़ाएगा। प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे। सरप्राइजिंग समाचार मिल सकता है। पठन पाठन में रुचि रहेगी। दिन आनंदकारक। सक्रियता बनाए रखें।
शुभ अंक- 3 , शुभ रंग-  हरा। 
 
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो )-पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने की सोच रखें। लाइफ पार्टनर उम्मीद से अच्छा करता रहेगा। बड़ों का सानिध्य सुख बढ़ाएगा। स्वार्थ से बचें। दिन सामान्य शुभ।
शुभ अंक- 9 , शुभ रंग- नारंगी । 

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)-इन्फॉर्मेशन इज पॉवर। बातें साझा करते समय सावधानी बरतें। संपर्क बेहतर बना रहेगा। बंधुजन सहयोगी होंगे। ऑटोक्रेटिक सोच से बचें। बंधुजन सहयोगी रहेंगे। दिन शुभ।
शुभ अंक- 7 , शुभ रंग-  लाल। 

कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)-उत्सव आयोजन में प्रमुखता से शामिल होंगे। पहल पराक्रम में आगे रहेंगे। अनुशासन बढ़ाएं। महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते है। दिन धनधान्य कारक। कारोबारी निर्णयों में जल्दबाजी से बचें।
शुभ अंक- 5 , शुभ रंग- भूरा । 

तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)-सहजता शुभता और सौंदर्यबोध को बल मिलेगा। अनुकूलता सृजन को बढ़ावा देगी। पार्टनर उम्मीदों के अनुरूप करेगा। पूछपरख बनी रहेगी। दिन उत्तम फलकारक।
शुभ अंक- 4 , शुभ रंग- बैंगनी । 

वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)-संवेदनशील विषयों पर अपना मत जल्दबाजी में न रखें। खर्च एवं निवेश बढ़ा हुआ रह सकता है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। दिन सामान्य से शुभ फलकारक। विपक्ष सक्रिय रह सकता है।
शुभ अंक- 3 , शुभ रंग- सुनहरा । 

धनु (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा,ढ , भे)-तार्किक एवं वाणिज्यिक कार्यों में बेहतर बने रहेंगे। लाभ संवार पर रहेगा। कारोबारी टर्नओवर बढ़ाने की सोच रखें। महत्वपूर्ण सूचनाएं हासिल हो सकती हैं। दिन उत्तम।
शुभ अंक- 6 , शुभ रंग- पीला । 

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)-स्पष्ट एवं प्रभावी वार्तालाप से सभी पर असर छोड़ने में सफल हो सकते हैं। कार्य व्यापार बेहतर बना रहेगा। सम्मानित हो सकते हैं। दिन श्रेष्ठ फलकारक। तेजी बनाए रखें।
शुभ अंक- 1 , शुभ रंग- काला । 

कुंभ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)-भाग्य की अनुकूलता का अधिकाधिक लाभ उठाने का प्रयास करें। संपर्क एवं सूचना तंत्र बेहतर बना रहेगा। आनंद के पलों को खुलकर एंजॉय करेंगे। यात्रा संभव है। दिन श्रेष्ठ।
शुभ अंक- 8 , शुभ रंग-  आसमानी। 

मीन (दी, दू, थ,झ , ञ, दे, दो, च, ची)-आय-व्यय बढ़ा हुआ रहेगा। सरप्राइज मिल सकती है। अपनों के सहयोग से सभी कार्य बनेंगे। विवेक और विनम्रता बनाए रखें। दिन सामान्य से फलकारक। प्रयोगों से बचें।
शुभ अंक- 3 , शुभ रंग- पीला ।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-00004
Copyright @ 2019.