(07/04/2016) 
अनुष्का विराट फिर दिखे एक साथ, अनुष्का को देर रात डिनर पर ले गए विराट
मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक साथ बांद्रा में डिनर करते देखे गए हैं। चश्मदीदों का कहना है कि जब विराट और अनुष्का रेस्टोरेंट की तरफ जा रहे थे तो दोनों के बीच गज़ब की केमेस्ट्री नजर आई।

देर रात जब दोनों डिनर कर वापस घर के लिए निकले तब अपने आपको फोटोग्राफरों और चाहने वालों की नजरों से बचा नहीं सके और उनकी तस्वीरें कैमरों में कैद हो गईं। अनुष्का ने जहां काले रंग का शॉर्ट पहन रखा था वहीं कोहली कैजुअल ड्रेस पहने हुए थे। 
हाल ही में जब लोगों ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अनुष्का का मजाक बनाया तो विराट ने अनुष्का के पक्ष में ट्वीट कर सभी को जवाब दिया। काफी दिनों से चर्चा हो रही थी कि विराट तथा अनुष्का का ब्रेकअप हो चुका है। लेकिन अब इन दोनों को  एक साथ देखकर ऐसा इन बातो को भुला देना ही बेहतर होगा।

बयूरो रिपोर्ट
समाचार वार्ता
Copyright @ 2019.