(07/04/2016) 
खेत बचाओ अभियान के साथ किसानो के हित के लिए संत समाज ने उठाई आवाज
गुरूवार को नई दिल्ली के आई.एन.एस बिल्डिंग के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन "महाकाल मानव सेवा" की और से किया गया। कार्यक्रम का उदेश्य सूखे से तड़प रहे किसानों एवं आत्महत्या कर रहे किसानों के हितों के लिए चिंता प्रकट करना था इसके साथ ही माँ जगदम्बा सिद्ध शक्ति पीठ आश्रम द्वारा शंखनाथ कर खेत बचाओ किसान बचाओ अभियान की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी चक्रपाणी, विशिष्ठ अतिथि के रूप में स्वामी विवेकानन्द, महाकाल मानव सेवा की अध्यक्ष माँ कंचन गिरी, जगतगुरु कहे जाने वाले कृष्णदेवनंदगिरी, गुरु माँ जगदम्बा, सिख संत त्रिलोचन महाराज के अल्वा कई अन्य मान्यगण उपस्थित रहे।
इस मौके पर स्वामी चक्रपाणी महाराज ने कहा की सरकार को किसानो के मुद्दे को गम्भीरता से लेना चाहिए, सरकार किसानों के लिए जो काम कर रही है वो सिर्फ सरकारी फ़ाइलों में ही हो रहा है। उन्होंने कहा की जब देश में ऋषि और कृषि को महत्व दिया जाता था उस समय भारत  विश्व गुरु हुआ करता था लेकिन आज ऋषि और कृषि दोनों का अपमान किया जाता है। लेकिन किसानो के मुद्दे पर अब साधू समाज चुप नहीं बैठेगा।
वहीं कृष्णदेवनंदगिरी ने कहा की सरकार किसानों को जो पैसा फ़ाइलों में देती है वो पैसा किसानों को सीधे तौर पर मिलना चाहिए, वहीं उन्होंने देश भर में हो रही गौहत्या के मुद्दे पर बोलते हुए कहा की गौहत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगना चाहिए, और इस प्रतिबन्ध को लगाने का काम सरकार को हर राज्य के मुख्य्मंत्री को सौपना चाहिए।
Copyright @ 2019.