(09/04/2016) 
शनिवार :- आइए जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आपकी किस्मत के सितारे 09 अप्रैल, तिथि 2, प्रविष्ठे 27, वार शनि, नक्षत्र भर. चंद्रमा वृष राशि में प्रवेश राहु काल- सुबह 9 से 10:30 बजे तक।

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ )-पारिवारिक जवाबदारी पर ध्यान दें। परिश्रम का अनुकूल फल मिलेगा। व्यावसायिक निर्णय लेने में जल्दबाजी नहीं दिखाएं। आर्थिक योग मध्यम रहेंगे।   
शुभ अंक- 2 , शुभ रंग- गुलाबी ।

वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो )-धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। प्रवास में सावधानी रखना होगी। समाज, परिवार में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।
शुभ अंक- 8 , शुभ रंग-  भूरा।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह )-कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा। शत्रुपक्ष से सतर्क रहें। 
शुभ अंक- 5 , शुभ रंग- हरा ।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो )-स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कर्ज लेना पड़ सकता है।  व्यवसाय अच्छा चलेगा। परिवार के सदस्यों से मदद मिलेगी। आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। मित्रों से विवाद, लेन-देन से बचें।
शुभ अंक- 7 , शुभ रंग- सफेद ।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)-आमदनी में वृद्धि होगी। अपनी बुद्धिमत्ता के कारण सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को प्राप्त करने का उपयुक्त समय है। 
शुभ अंक- 9 , शुभ रंग-  संतरी।

कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)-व् दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। निजी प्रयास सार्थक होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति या क्रय करने के योग बनेंगे। आलस्य नहीं करें।  
शुभ अंक- 1 , शुभ रंग-  आसमानी।

तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)-यापार में नए अनुबंध होंगे। सामाजिक सम्मान मिलेगा। विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। उन्नति पथ उज्ज्वल होगा।
शुभ अंक- 4 , शुभ रंग- नारंगी ।

वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)-व्यापार में लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे। जल्दबाजी से काम न करें।
शुभ अंक- 5 , शुभ रंग- केसरिया ।

धनु (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा,ढ , भे)-कार्यक्षेत्र में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा।  नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। किसी पुरस्कार या सम्मान प्राप्ति के समाचार मिल सकते हैं। रोमांस में मधुरता बढ़ेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।
शुभ अंक- 3 , शुभ रंग- हरा ।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)-व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ेगी। संभावित नुकसान, परेशानी को नजरअंदाज न करें। परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है।  
शुभ अंक- 8 , शुभ रंग-  सफेद।

कुंभ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)-आमदनी के अनुरूप ही व्यय करें। अनियमितता के कारण स्वास्थ्य प्रतिकूल हो सकता है। कार्य योजना के अनुसार नहीं हो पाएंगे।
शुभ अंक-  , शुभ रंग-  नारंगी।

मीन (दी, 6दू, थ,झ , ञ, दे, दो, च, ची)-बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयाँ दूर हो सकेंगी। अनावश्यक क्रोध न करें। नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेंगी। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।       
शुभ अंक- 9 , शुभ रंग- बैंगनी ।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-00004
Copyright @ 2019.