(10/04/2016) 
रविवार :- आइए जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आपकी किस्मत के सितारे 10 अप्रैल, तिथि 4, प्रविष्ठे 28, वार रवि, नक्षत्र कृति चंद्रमा वृष राशि में प्रवेश राहु काल- सांय 4:30 से 6 बजे तक।

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ )-व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। अनुकूलता के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी।
शुभ अंक- 5 , शुभ रंग- भूरा ।

वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो )-मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें। व्यवसाय का तनाव समाप्त हो सकेगा। संबंधियों के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी।             
शुभ अंक- 2 , शुभ रंग- सफेद ।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह )-नए प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। खान-पान में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन सुखद होगा। आर्थिक स्थिति प्रसन्नतादायी रहेगी।
शुभ अंक- 8 , शुभ रंग-  हरा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो )-व्यापार अच्छा चलेगा। महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होंगे। आलस्य से बचकर सक्रिय होना आपके लिए लाभप्रद रहेगा। मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे।       
शुभ अंक- 3 , शुभ रंग- सुनहरा ।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)- परिवार में सुख-शांति रहेगी। व्यर्थ भ्रम में न पड़कर स्व-विवेक से काम करें तो सफलता संभव है। व्यापार में आने वाली बाधाएं हल होंगी।
शुभ अंक- 9 , शुभ रंग- लाल ।

कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)-लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी। पारिवारिक कलह वातावरण दूर होगा। लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें, सफलता मिलेगी।
शुभ अंक- 7 , शुभ रंग- काला ।

तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)- खर्च की पूर्ति होगी। आर्थिक चिंता हल होने की संभावना है। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। बड़े लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। संतान संबंधी काम होंगे।
शुभ अंक- 1 , शुभ रंग- बैंगनी ।

वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)-नवीन योजनाओं से लाभ होगा। नए कार्यों के साथ जुड़ने का योग बनेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। फालतू कामों में समय बर्बाद न करें।             
शुभ अंक- 5 , शुभ रंग- गुलाबी ।

धनु (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा,ढ , भे)-आपके अपने संबंधियों से अच्छे संबंध बनेंगे। व्यापार में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपको पूराने पैसे मिल सकते हैं। कार्य और व्यापार बेहतर बना रहेगा। आज का दिन शुभ है। शुभ अंक- 4 , शुभ रंग- पीला ।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)-आकस्मिक लाभ व निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता रहेगी। सुसंगति से लाभ होगा। कार्य का विस्तार हो सकेगा।
शुभ अंक- 2 , शुभ रंग- सफेद ।

कुंभ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)-पूर्व में किए गए कार्य फलीभूत होंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। निर्णय लेने में विलंब न करें। प्रतिस्पर्धा में सफलता के योग हैं।           
शुभ अंक- 9 , शुभ रंग- हरा ।

मीन (दी, दू, थ,झ , ञ, दे, दो, च, ची)-क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। आय-व्यय बराबर होने के कारण आर्थिक योग मध्यम रहेगा। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें।
शुभ अंक-3  , शुभ रंग- भूरा ।
आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-00004
Copyright @ 2019.