(10/04/2016) 
दिल्ली की प्रियदर्शिनी ने अपने नाम किया फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड-2016 का ख़िताब
मुंबई। दिल्ली की प्रियदर्शनी चटर्जी को एफबीबी फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2016 का विजेता घोषित किया गया है।

सुसृष्टि कृष्णा फर्स्ट रनर-अप रहीं और पांखुड़ी गिडवानी सेकेंड रनर-अप रहीं। दिल्ली की प्रियदर्शनी चटर्जी को एफबीबी फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का विजेता की घोषणा फिल्मी सितारों और फैशन की दुनिया से भरी हस्तियों के बीच बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने इसकी घोषणा की। प्रियदर्शनी 'मिस वर्ल्ड 2016' प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
प्रतियोगिता विजेता की घोषणा से पहले शाहरूख ने अपनी आने वाली फिल्म फैन का प्रमोशन भी किया।
प्रतियोगिता की जूरी में संजय दत्त, यामी गौतम, अजरुन कपूर, कबीर खान, एमी जैक्शन, मिस वर्ल्ड 2015 मिरजा लालगुना, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, एकता कपूर, डिजायनर मनीष मल्होत्रा और शने पीकाक शामिल थे।
Copyright @ 2019.