(12/04/2016) 
मुंबई: कपडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग,100 से ज्यादा लोग फंसे
मुंबई। मंगलवार को मुंबई के भिवंडी में कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग कपड़ा फैक्ट्री की चार मंजिला इमारत में फैल गई है। रेस्कयू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रेस्कयू टीम ने इमारत से 25 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। इमारत में 100 से ज्यादा लोगों के फंसे होने का अनुमान है। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

जानकारी के मुताबिक कासिमपुरा क्षेत्र के पास रिहायशी इलाके में सुबह करीब साढे आठ बजे आग लग गई। आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग मौजूद है।  इस इमारत में कपड़े की फैक्ट्री  है और इमारत चार मंजिले तक फैल गई है।  यहाँ रिहयशी फ्लैट भी बने हैं जिसमें लोग रहते हैं। आग अलग्ने के बाद सभी ऊपर चले गए। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।
Copyright @ 2019.