(14/04/2016) 
गुरुवार :- आइए जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आपकी किस्मत के सितारे 14 अपै्रल, तिथि 8, प्रविष्ठे 2, वार गुरू, नक्षत्र पुनः चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश, राहु काल- दोपहर 1:30 से 3 बजे तक।

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ )-आत्म सयंत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। खर्चों में वृद्धि होगी। भावनायें वश में रखें।
शुभ अंक- 7 , शुभ रंग- नारंगी ।

वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो )-वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
शुभ अंक- 5 , शुभ रंग- भूरा ।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह )-मन अशांत रहेगा, लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा। संपत्ति से धन लाभ हो सकता है। धर्म कार्यों में समय बीतेगा।
शुभ अंक- 9 , शुभ रंग- सफेद ।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो )-आरामतलबी बढ़ सकती है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।
शुभ अंक- 2 , शुभ रंग- सुनहरा ।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)- स्वभाव में कठोरता के भाव रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है।
शुभ अंक- 4 , शुभ रंग-  लाल।

कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)-धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक सत्संगादि  समागम के योग।
शुभ अंक- 8 , शुभ रंग- हरा ।

तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)-लेखनादि बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। माता से धन प्राप्ति हो सकती है। संचित धन में वृद्धि होगी।
शुभ अंक- 3 , शुभ रंग- नीला ।

वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)-किसी मित्र के सहयोग से संपत्ति से आय के स्त्रोत विकसित होंगे। वस्त्रादि उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।
शुभ अंक- 6 , शुभ रंग- लाल ।

धनु (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा,ढ , भे)-धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। खर्च बढ़ेंगे।
शुभ अंक- 1 , शुभ रंग-  पीला।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)-नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी। भवन सुख का विस्तार होगा।
शुभ अंक- 4 , शुभ रंग- काला ।

कुंभ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)-किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यभार में वृद्धि होगी।
शुभ अंक- 9, शुभ रंग- सफेद ।

मीन (दी, दू, थ,झ , ञ, दे, दो, च, ची)-स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। पारिवारिक समस्या बढ़ सकती है। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
शुभ अंक- 6, शुभ रंग- हरा ।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-00004
Copyright @ 2019.