(15/04/2016) 
आइए जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आपकी किस्मत के सितारे 15 अप्रैल, तिथि 9, प्रविष्ठे 3, वार शुक्र, नक्षत्र पुष्य चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश राहु काल- सुबह 10:30 से 12 बजे तक।

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ )-किसी नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। आज सरकारी के साथ ही व्यवसायिक लाभ होने की संभावना है। ऊपरी अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
शुभ अंक- 2 , शुभ रंग-  लाल।
 
वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो )-मध्यम फलदायी है आज का दिन। मित्रों और स्नेहीजनों से हुई भेंट आनंदप्रद रहेगी। दिन का अधिकांश समय धन सम्बंधित योजना बनाने में ही बीतेगा।
शुभ अंक- 7 , शुभ रंग-  बैंगनी।
 
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह )-आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी रहेगा। मित्रों और परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। मन में किसी प्रकार का निषेधात्मक विचार न लाएं।
शुभ अंक- 8 , शुभ रंग- हरा ।
 
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो )-आय के मुकाबले खर्च अधिक रहेगा। मानसिक चिंता भी होगी। वाणी और वर्तन पर संयम रखें। किसी के साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखें।
शुभ अंक- 3 , शुभ रंग-  सफेद।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)-सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में लाभप्रद समाचार मिलेंगे। मित्रों के भी शुभ समाचार मिलेंगे। आय में वृद्धि और धन लाभ होगा। मानसिक चिंता रहेगी।
शुभ अंक-  5, शुभ रंग-  गुलाबी।
 
कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)-परिजनों के साथ आज आपका संबंध प्रेमभरा रहेगा। व्यवसाय में ऊपरी अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। वाणी और वर्तन से भ्रांति खड़ी न हो इसका ध्यान रखें।
शुभ अंक- 7 , शुभ रंग-  नारंगी।
 
तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)-आपका मन चिंताग्रस्त रहेगा। शारीरिक रूप से शिथिलता और आलस्य रहेगा। संतान के साथ भी मतभेद हो सकता है। मान-सम्मान प्राप्त करने के प्रसंग बनेंगे।
शुभ अंक- 4 , शुभ रंग-  नीला।

वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)-आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से अनिष्ट से छुटकारा मिलेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे। मानहानि न हो इसका ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9 , शुभ रंग- सफेद ।

धनु (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा,ढ , भे)-सुख और दुख की मिलीजुली भावना आज दिनभर रहेगी। पारिवारिक वातावरण भी आनंदप्रद रहेगा। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ रहेंगे।
शुभ अंक-3  , शुभ रंग- पीला ।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)-बातचीत करते समय क्रोध पर संयम बरतें। परिवार में सुख-शांति और आनंदपूर्ण वातावरण बना रहेगा। मान सम्मान मिलने की भी संभावना है।
शुभ अंक- 8 , शुभ रंग- काला ।

कुंभ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)- कला के प्रति आज आपकी विशेष अभिरुची रहेगी। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। संतान से संबंधित प्रश्न सताएंगे।
शुभ अंक- 1 , शुभ रंग- भूरा ।
 
मीन (दी, दू, थ,झ , ञ, दे, दो, च, ची)-आज अधिक भावनाशील न बनने के लिए गणेशजी सलाह देते हैं। जमीन, मकान संपत्ति विषयक चर्चा आज न करें। सम्मान भंग न हो इसका ध्यान रखें।
शुभ अंक- 4 , शुभ रंग-  आसमानी।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-00004
Copyright @ 2019.