(16/04/2016) 
जापान में भूकंप से भीषण तबाही, 11 लोगो की मौत
पिछले तीन दिनों से जापान में भूकंप आने का सिलसिला लागातार जारी है। शनिवार सुबह भी जापान के दक्षिणी क्षेत्र में जबरदस्त झटके महसूस किये गये, जिसमें सैकड़ों लोग घायल हो गये। भूकंप से अब तक करीब 11 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग ने बताया कि भूकंप का केन्द्र दक्षिणी क्षेत्र के समीप था। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.3 मापी गई।

भीषण भूकंप के बाद राहतकर्मी आज मलबे में जीवित लोगों की तलाश में जी-जान से जुटे हैं। हजारों लोग डर के चलते अपने घर छोड़कर चले गये हैं। भूकंप में अनेक मकान नष्ट हुए हैं, कारखानों ने अपना काम रोक दिया है और एक हाई स्पीड ट्रेन पटरी से उतर गई। कुमामातो शहर में स्थित अनूठी विरासत कुमामातो कासल की छत भी ढह गई। कुमामातो क्षेत्र में सर्वाधिक प्रभावित माशिकी शहर के निवासी नोबुयुकी मोरिता (67) ने कहा, मकान हिल गया और क्षतिग्रस्त हो गया।'
Copyright @ 2019.