(19/04/2016) 
सांसद महेश गिरी ने भगवान नगर दुर्घटना पीडि़तों से मुलाकात की
नई दिल्ली। सांसद एवं राष्ट्रीय सचिव भाजपा महेश गिरीे आज जंगपुरा के भगवान नगर में हुई गैस सिलेन्डर दुर्घटना ग्रस्त पीडि़तों व उनके परिवारजनों से मिले।

सांसद ने त्रासदी में हुए मृतकों के परिवारजनों से मिलकर अपना दुःख प्रकट किया व सांत्वना दी। पूर्वी दिल्ली सांसद ने न केवल दुर्घटना स्थल का जायजा लिया बल्कि स्थानीय निवासियों से घायलों व उनके परिवाजनों की हर संभव मदद करने की अपील की। साथ ही सांसद ने क्षेत्रीय एस.एच.ओ. को इस घटना की निष्पक्ष जांच करने हेतु भी आदेश दिए व सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक से बात कर घायलों के उचित देखभाल व ईलाज हेतु निवेदन भी किया।
क्षेत्रीय सांसद संग सर्वश्री मनिन्दर सिंह धीर, अनूप चौधरी, जीतु चौधरी, विकास चौधरी, महेन्द्र दीक्षित, राकेश हरीत, रविन्द्र सैनी, सुरजीत सिंह, शेर सिंह, सुनील चैधरी, रमन शर्मा तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Copyright @ 2019.