(20/04/2016) 
आइए जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आपकी किस्मत के सितारे 20 अपै्रल, तिथि 14, वार बुध, प्रविष्ठे 8, नक्षत्र हस्त चंद्रमा कन्या राशि में प्रवेश राहु काल- दोपहर 12 से 1:30 बजे तक।

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ )-अनुशासन और सहजता पर जोर दें। अप्रत्याशित बदलाव संभव है। खानपान की सतर्कता रखें। अपनों का साथ रहेगा। दिन सामान्य फलकारक।
शुभ अंक- 7 , शुभ रंग- गुलाबी  ।

वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो )-रिश्तों को मजबूती मिलेगी। खुशियों को साझा करेंगे। जीवनसाथी उम्मीद से अच्छा करेगा। समझौते हितकर रहेंगे। महत्वणूर्ण कार्यो में तेजी लाएं। दिन शुभ। शुभ अंक- 2 , शुभ रंग-  नीला ।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह )-जिद न करें। यह नकारात्मक अर्थ में प्रयोग होता है। संकल्पशक्ति से लक्ष्योन्मुख बने रहेंगे। विपक्षियों के प्रति कठोर रहेंगे। दिन सामान्य शुभ।
शुभ अंक- 6 , शुभ रंग-  भूरा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो )-फेस्टिव मूड में बने रहेंगे। मित्रों के साथ समय बिताना भाएगा। प्रतिस्पर्धा में अच्छा करेंगे। आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा। प्रेम में सफलता मिलेगी। दिन शुभकरक।
शुभ अंक-1  , शुभ रंग-  सफेद ।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)-सुखपूर्वक जीवन जीने पर जोर रहेगा। अपनों का साथ मिलेगा। भौतिक संसाधनों की प्रचुरता रहेगी। स्वाभिमानी ही रहें अभिमानी न हों। दिन सामान्य शुभ। शुभ अंक- 4 , शुभ रंग-  संतरी ।

कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)-बंधुजनों से नजदीकी रहेगी। संबंधों को बल मिलेगा। संपर्क और सूचना क्षेत्र में बेहतर रहेंगे। कार्यगति बढ़ाएं। भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। दिन हितकर।
शुभ अंक- 8 , शुभ रंग- हरा  । 

तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)-कुटुम्बियों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। रहन सहन संवार पर रहेगा। मूल्यवान वस्तुओं के संग्रह में रुचि रहेगी। तेजी बनाए रखें। दिन हितकारक।
शुभ अंक- 3 , शुभ रंग-  बैंगनी ।
 
वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)-लोकप्रियता का ग्राफ चढ़ाव पर रहेगा। अपनों में पूछपरख बढ़ेगी। लक्ष्योन्मुख बने रहेंगे। आगामी कुछ दिन व्यक्तिगत प्रयासों के लिए हितकारक।
शुभ अंक- 9 , शुभ रंग- लाल  ।

धनु (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा,ढ , भे)-दूर के रिश्तों में भी अपनापन भरने में सफल रहेंगे। मिठाई खिलाने और मिठास बांटने में रुचि रहेगी। खर्च पर अंकुश रखें। दिन सामान्य शुभ।
शुभ अंक- 5 , शुभ रंग- नारंगी  ।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)-जिम्मेदारियों के निर्वहन में बेहतर रहेंगे। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। विभिन्न स्त्रोतों से आय बनाए रखने पर जोर रहेगा। दिन लाभकारक। प्रियजन से भेंट संभव। शुभ अंक- 8 , शुभ रंग-  आसमानी ।

कुंभ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)-कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। मेलजोल में रुचि रहेगी। सम्मानित हो सकते हैं। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
शुभ अंक- 6 , शुभ रंग-  हरा ।

मीन (दी, दू, थ,झ , ञ, दे, दो, च, ची)-भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं। आस्था और विश्वास से महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ा सकेंगे। संपर्क बेहतर होंगे। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। दिन श्रेष्ठ। शुभ अंक- 2 , शुभ रंग- नारंगी ।
आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-00004
Copyright @ 2019.