(20/04/2016) 
अहमदाबाद से मुंबई जाने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट में बम की सूचना मिलने के बाद रोकी गई
अहमदाबाद : बुधवार को अहमदाबाद से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली जेट के विमान में बम की सूचना मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गई।

मुंबई के लिए उड़ान भरने से पूर्व ही ग्राउंड ड्यूटी स्टाफ को जानकारी मिल गई थी। बम निरोधक दस्ता और सुरक्षा एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंच गईं। इस दौरान विमान में तलाशी प्रारंभ कर दी गई। बम की सूचना के बाद फ्लाइट में बैठे सभी यात्रियों को उतारा गया और तलाशी ली। इस विमान को 7 बजे उड़ान भरनी थी। ये ही फ्लाइट सुबह मुंबई से आई थी। 
Copyright @ 2019.