(21/04/2016) 
आइए जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आपकी किस्मत के सितारे 21 अप्रैल, तिथि 15, प्रविष्ठे 9, वार गुरू, नक्षत्र चित्राः चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश, राहु काल- दोपहर 1:30 से 3 बजे तक।

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ )-व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। आपके किसी परियोजना को सरकारी लाभ प्राप्त होने की संभावना है। कार्यालय से जुड़े कार्य के लिए प्रवास के भी योग हैं। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा। शुभ अंक- 1 , शुभ रंग-  सफेद ।

वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो )-आज का दिन मिश्रफलदायी रहेगा। व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे। विदेशगमन की संभावना भी है। किसी धार्मिक स्थल की भेंट से सात्विकता में वृद्धि होगी। फिर भी स्वास्थ्य संभालिएगा। कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा। शुभ अंक-8  , शुभ रंग-  बैंगनी ।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह )-अशुभ घटनाओं की आज संभावनाएं अधिक होने से सावधानीपूर्वक बरतने की गणेशजी की सलाह है। रोगी का इलाज या शल्यचिकित्सा संभवतः आज टालिए। क्रोध से स्वयं कोई हानि होने की संभावना अधिक है। दिमाग को शांत रखिएगा। मानहानि न हो जाय इसका ध्यान रखिएगा। शुभ अंक- 3 , शुभ रंग-  भूरा ।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो )-आज का दिन मित्रों और स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक बिता सकेंगे। मनोरंजक प्रवृत्तियों का भी आनंद प्राप्त होगा। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना अधिक है। भागीदारों से भी लाभ होगा। शुभ अंक- 9 , शुभ रंग-  नारंगी ।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)-मानसिक रूप से चिंता से मन व्यग्र रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। शंका और उदासी भी मन पर छाए रहेंगे, इसलिए आज मन भारी रहेगा। किसी कारणवश दैनिक कार्यों में विघ्न आ सकता है। व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग आज नहीं के बराबर। शुभ अंक- 7 , शुभ रंग- केसरिया  । 
 
कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)-आज विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। संतानों के विषय में आपको चिंता बनी रहेगी। शेयर-सट्टे में संभलकर चलिएगा। मन में खिन्नता का अनुभव होगा। आज बौद्धिक चर्चाओं में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं। शुभ अंक- 4 , शुभ रंग- हरा  ।

तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)-आज आप शारीरिक रूप से शिथिलता और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव करेंगे। माता के विषय में चिंता रहेगी। स्थावर संपत्ति से सम्बंधित दस्तावेजी कार्य सावधानी से करें। प्रवास को आज संभव हो तो टाल दीजिएगा। शुभ अंक- 3 , शुभ रंग-  भूरा ।

वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)-आज आपके लिए लाभदायी दिन है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आर्थिक लाभ होने के साथ-साथ भाग्य में भी लाभ होगा। स्नेहीजनों के साथ सम्बंधों में प्रेम की अधिकता रहेगी। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय शुभ है। शुभ अंक-5  , शुभ रंग-  संतरी । 

धनु (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा,ढ , भे)-आज आपका मन दुविधा में फंसा रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण रहेगा। निर्धारित कार्यों को पूर्ण न कर पाने से मन में हताशा भी बनी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को आज न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं। घर या व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। शुभ अंक- 8 , शुभ रंग- पीला  । 

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)-आज प्रातःकाल का प्रारंभ ईश्वर स्मरण के साथ होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। धार्मिक रूप से पूजनविधिे भी आप कर पाएंगे। पारिवारिक वातावरण मंगलमय रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से आपको उपहार प्राप्त होंगे। व्यावसायिक और व्यापार के स्थान पर आपका प्रभाव बना रहेगा। शुभ अंक- 6 , शुभ रंग-  सफेद ।

कुंभ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)-आज शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी। परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है। धन की लेन-देन या पूंजी-निवेश करते समय ध्यान रखिएगा। अदालती कार्यवाही में संभलकर चलिएगा। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। शुभ अंक- 4 , शुभ रंग-  हरा ।

मीन (दी, दू, थ,झ , ञ, दे, दो, च, ची)-आज आकस्मिक धनलाभ की संभावना अधिक है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। संतान के विषय में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। बचपन के या पुराने मित्रों के साथ भेंट होने से आनंद छाया रहेगा। नए मित्रों से भी संपर्क हो पाएगा, जिसका लाभ भविष्य में आपको होगा। शुभ अंक- 7 , शुभ रंग-  पीला ।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-00004
Copyright @ 2019.