(23/04/2016) 
आइए जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आपकी किस्मत के सितारे 23 अप्रैल, तिथि 1, प्रविष्ठे 18, वार शनि, नक्षत्र स्वाति. चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश राहु काल- सुबह 9 से 10:30 बजे तक।

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ )-आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायक रहेगा। लंबे समय का आर्थिक आयोजन पूरा कर सकेंगे। व्यवसाय में योजनाएं बना सकेंगे। परोपकार के उद्देश्य से किए गए कार्य से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। सतत जन सम्पर्क में रहना होगा। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार प्रतीत होगा। आर्थिक लाभ होने की आशा रख सकते हैं। प्रतिस्पर्धियों के साथ संघर्ष में आपकी ही जीत है, ऐसा गणेश जी बताते हैं। शुभ अंक- 5 , शुभ रंग- केसरिया  । 
 
वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो )-परिश्रम के अनुपात में अल्प परिणाम मिलने पर भी आप निष्ठापूर्वक कार्य को आगे बढ़ाएंगे। आपके क्षेत्र की विशालता और वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी और उसके द्वारा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। मृदु वाणी से नए सम्बंध स्थापित करने में सहायक बनेंगे। कला और पढ़ने-लिखने में आपकी रुचि रहेगी। विद्याभ्यास के लिए अनुकूल समय है। बाहर भोजन करना टालें, अन्यथा डाइजेशन की तकलीफ होने की संभावना है, ऐसा गणेश जी बताते हैं। शुभ अंक- 2 , शुभ रंग- सफेद  । 
 
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह )-अत्याधिक भावनाशील होना आपके मन को संवेदनशील बना सकता है। विशेष रूप से जलाशय और स्त्रीवर्ग से सचेत रहना होगा। मन की परिस्थिति डावांडोल रहने के कारण निर्णय शक्ति का अभाव रहेगा। माता जी की तबीयत के विषय में चिंता होगी। कौटुंबिक या जमीन जायदाद के प्रश्न हाथ में न लेना हितकर रहेगा। स्वस्थ निद्रा का अभाव रहेगा, जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है। शुभ अंक- 7 , शुभ रंग-  हरा । 
 
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो )-आज कार्य सफलता आपकी राह देख रही है। इस कारण आपका आनंद उत्साह दोगुना होगा। मन ताजगी और प्रफुलता अनुभव करेगा। मित्रों, सगे-सम्बंधियों के साथ मुलाकात और प्रवास-पर्यटन पर जाने का कार्यक्रम बनेगा। भाग्यदेवी का प्रबल सहयोग आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धी पराजित होंगे। शुभ अंक- 3 , शुभ रंग- नारंगी  । 
 
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)-आपका दिन मिश्र फलदायी रहेगा। लंबी अवधि के आयोजन आपको दुविधा में डाल देंगे। कार्य में निर्धारित सफलता नहीं मिलेगी। परिवार में मेल-मिलाप का वातावरण रहेगा। दूर बसने वाले मित्रों और स्नेहीजनों का साथ मिलना लाभदायक साबित होगा। आय की अपेक्षा व्यय की मात्रा अधिक रहेगी। क्रोध और अहं आपका काम बिगाड़ेगा। शुभ अंक- 1 , शुभ रंग-  गुलाबी ।
 
कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)-आपकी वाणी का माधुर्य नए सौहार्दपूर्ण सम्बंध स्थापित करने में उपयोगी साबित होगा। वैचारिक समृद्धि बढ़ेगी। व्यापार-धंधे में लाभ के साथ सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी बना रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों से मुलाकात होगी। उनकी तरफ से मिलने वाले भेंट-उपहार आपको प्रसन्न करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। शुभ अंक- 4 , शुभ रंग-  आसमानी ।

तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)-आज आपको स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखना होगा। मानसिक स्वास्थ्य में कमी रहेगी। अविचारी और मनमाना व्यवहार आपको मुसीबत में डाल सकता है। वाणी पर संयम रखना होगा, अन्यथा किसी के साथ झगड़े-फसाद होने की संभावना है। मौज-मस्ती और मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा। इस समय आध्यात्मिक व्यवहार सहायक बनेगा, ऐसा गणेश जी बताते हैं। शुभ अंक- 9 , शुभ रंग-  काला ।

वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)-नौकरी-धंधा और व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपको लाभ ही लाभ मिलने वाला है। इसके साथ मित्रों, सगे-सम्बंधियों और बुजुर्गों की तरफ से भी लाभ प्राप्ति के संकेत हैं। सामाजिक समारोह, पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएंगे। शरीर और मन से आप खूब प्रफुल्लित रहेंगे। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। अविवाहितों के लिए विवाह योग बन रहा है। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे। शुभ अंक- 6 , शुभ रंग-  लाल ।
 
धनु (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा,ढ , भे)-आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए आज शुभ दिन है। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। परोपकार की भावना रहेगी। आमोद-प्रमोद के साथ आपका दिन व्यतीत होगा। नौकरी-व्यवसाय में पदोन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। गृहस्थ जीवन में आनंद व्याप्त रहेगा। शुभ अंक- 8 , शुभ रंग- भूरा ।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)-आपका आज का दिन मिश्र फलदायक साबित होगा। बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएंगे। लेखन और साहित्य से सम्बंधित प्रवृत्तियों में आपकी सृजनात्मकता दिखाई देगी। फिर भी मन के किसी कोने में आपको अस्वस्थता अनुभव होगी। परिणामस्वरूप शारीरिक थकान और ऊबन रहेगी। संतानों की समस्याओं के विषय में चिंता होगी। उच्च पदाधिकारियों या प्रतिस्पर्धियों के साथ चर्चा में उतरना हितकर नहीं है। शुभ अंक- 7 , शुभ रंग-  बैंगनी ।

कुंभ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)-नकारात्मक विचारों से मन में हताशा पैदा होगी। इस समय मानसिक उद्वेग और क्रोध की भावना का अनुभव करेंगे। खर्च बढ़ेगा। वाणी पर संयम न रहने के कारण परिवार में मनमुटाव और झगड़े होने की संभावना है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। दुर्घटना से बच कर रहें। ईश्वर का नाम स्मरण और आध्यात्मिक पठन करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी, ऐसा गणेश जी कहते हैं।
शुभ अंक- 3 , शुभ रंग- नीला  ।

मीन (दी, दू, थ,झ , ञ, दे, दो, च, ची)-आपका आज का दिन सुख-शांति से व्यतीत होगा। व्यापारियों का भागीदारी के लिए उत्तम समय है। पति-पत्नी के बीच दांपत्य जीवन में निकटता का अनुभव होगा। मित्रों, स्वजनों के साथ मुलाकात होगी। प्रेमीजनों का रोमांस अधिक गहरा बनेगा। सार्वजनिक जीवन में प्रसिद्धि मिलेगी। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।
शुभ अंक- 4 , शुभ रंग- सफेद  ।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-00004
Copyright @ 2019.