(24/04/2016) 
आइए जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आपकी किस्मत के सितारे 24 अप्रैल, तिथि 2, प्रविष्ठे 12, वार रवि, नक्षत्र विशा. चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश राहु काल- सांय 4:30 से 6 बजे तक।

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ )-सुख-समृद्धि बढ़ेगी। सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें।
शुभ अंक- 2 , शुभ रंग- हरा  ।

वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो )-परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। झझझ
शुभ अंक-5  , शुभ रंग-  सफेद ।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह )-निर्णय लेने में दुविधा होगी, जिससे कार्य की गति प्रभावित हो सकती है। व्ययों में कमी करें। आरोग्य की ओर ध्यान देना आवश्यक है।
शुभ अंक- 8 , शुभ रंग- नीला  ।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो )-आपकी दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अचानक धन मिलने के भी योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा।
शुभ अंक- 3 , शुभ रंग- पीला  ।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)-आत्मीयजनों के सहयोग से महत्वाकांक्षाएं फलीभूत होंगी। स्थायी संपत्ति प्राप्ति के योग हैं। व्यापार में इच्छित सफलता प्राप्त करेंगे।
शुभ अंक- 7 , शुभ रंग- लाल  ।

कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)-सामाजिक क्षेत्र विकसित होगा। पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। व्यापार लाभप्रद रहेगा। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें।
शुभ अंक- 9 , शुभ रंग- नारंगी  । 

तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)-नई योजनाएं बनेंगी और क्रियान्वित होंगी। संगीत के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी।
शुभ अंक- 4 , शुभ रंग- सफेद  ।

वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)-क्रोध पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। लापरवाही से काम न करें।
शुभ अंक- 1 , शुभ रंग-  संतरी ।

धनु (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा,ढ , भे)-दांपत्य जीवन सुखद। नौकरी में दिन सुधारात्मक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में ठीक-ठीक अवसर प्राप्त हो सकेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है।
शुभ अंक- 8 , शुभ रंग- बैंगनी  ।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)-परिवार में असंतोष रहेगा। कार्य में बाधाएं आएंगी। समाज में आपके कार्य की आलोचना हो सकती है। व्यापार में हानि की आशंका है।
शुभ अंक- 6 , शुभ रंग- काला  ।

कुंभ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)-नया प्रस्ताव मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। व्यवसाय का तनाव समाप्त हो सकेगा। संबंधियों के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी।
शुभ अंक- 5 , शुभ रंग- आसमानी  ।

मीन (दी, दू, थ,झ , ञ, दे, दो, च, ची)-नए प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। खान-पान में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन सुखद होगा। काम में जल्दबाजी नहीं करें।
शुभ अंक- 3 , शुभ रंग- भूरा  ।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-00004
Copyright @ 2019.