(25/04/2016) 
सोमवार :- आइए जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आपकी किस्मत के सितारे 25 अपै्रल, तिथि 3, प्रविष्ठे 13, वार चंद्र, नक्षत्र अनु., चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश राहु काल- सुबह 7:30 से 9 बजे तक।

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ )-आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगाऔर कई दिन बाद एक रौनक आपके चेहरे पर नजर आएगी। विचारों में उग्रता रहेगी, लिहाजा जो भी बात मन में आए, उसे तुरंत कहने से बचें।आज के दिन की सफलता के लिए हरे मूंग भगवान गणेश जी को अर्पण करके दिन की शुरुआत करे
 शुभ अंक- 5 , शुभ रंग - केसरिया । 
 
वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो )-आज अगर आज आप कोई फैसला लेना चाह रहे हैं, तो थोड़ा शांत होकर कुछ सोचें। बड़े फैसले कर सकते हैं, बस एक बार जरूरी लोगों के साथ विचार विमर्श जरूर कर लें। आज के दिन की सफलता के लिए घर मे प्रातः गौ मूत्र का छिड़काव करे और कपूर आरती करे
शुभ अंक- 9 , शुभ रंग -भूरा  । 
 
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह )-आज का दिन ठीक रहेगा । आज लेन-देन के मामले में भाग दौड़ हो सकती है। अपना व्यवहार सकारात्मक रखें,कार्यस्थल और व्यापार स्थल पर सहयोग मिलेगा। आज के दिन की सफलता के लिए किसी कन्या के पाँव छू कर दिन की शुरुआत करे
 शुभ अंक- 2 , शुभ रंग -  हरा। 
 
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो )-आज आपके सामने नई और पुरानी दोनों तरह की समस्याएं रहेंगी। सारे काम आपके सोचे हुएढ ंग से नहीं होंगे, लेकिन आप इससे परेशान न हों। थोड़ा इंतजार कर लें। आज के दिन की सफलता के लिए तुलसी जी मे जल का अर्ध्य दे और परिक्रमा करे
शुभ अंक-8  , शुभ रंग -  बैंगनी। 
 
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)-आज सामने आने वाली कठिन परिस्थितियों में यथासंभव खुला मन और लचीला व्यवहार रखें। ज्यादातर समस्याओं को बातचीत के जरिए सुलझा सकते हैं।  आज के दिन की सफलता के लिए गौ माता को पालक खिलाये
 शुभ अंक- 1 , शुभ रंग - सुनहरा । 
 
कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)-आज पैसो की स्थिति में सुधार होगा। आज सकारात्मक सोचें और काम करने का तरीका बदल लें बस, फिर देखिए सब ठीक ठाक ही होगा। आलस्य और आशंका का त्याग कर कम साधनों में भी जंग जीती जा सकती है। आज के दिन की सफलता के लिए बंदरो को केले  खिलाये
 शुभ अंक- 7 , शुभ रंग -हरा  । 
 
तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)-आज आपके सामने कई सुनहरे मौके आएंगे, इसलिए उन्हें नजर अंदाज करने की भूल न करें। मौका मिलते ही फायदा उठाने की कोशिश करें। आज योजना बनाने से मेहनत करना ज्यादा कारगर साबित होगा। आज के दिन की सफलता के लिए भगवान विष्णु को तुलसीदल अर्पण करे ।
 शुभ अंक- 4 , शुभ रंग - सफेद । 
 
वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)-आज आपको धन लाभ होगा और सोचे हुए काम बनेंगे।कार्य स्थल पर आपको साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। आज शेयर मार्केट मे लेनदेन से बचना चाहिए। आज के दिन की सफलता के लिए माँ तुलसी की आरधना करके दिन की शुरुआत करे
शुभ अंक- 6 , शुभ रंग - लाल। 
 
धनु (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा,ढ , भे)-आज कोई साथ नहीं दे तो अकेले ही जुटजाएं। आज कोई बड़ा बदलाव आपके जीवन में हो सकता है। आपके मन का नकारात्मक बातों पर लगातार भरोसा करेंगे, तो वह हकीकत में बदल सकती हैं। सोच सकारात्मक रखें। आज के दिन की सफलता के लिए सूर्य भगवान को गुड़ और इलायची मिला जल अर्ध्य प्रदान करे ।
 शुभ अंक- 3 , शुभ रंग - पीला । 
 
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)-आज कोई जरूरी काम बन जानेसे लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी और आगे का समय अच्छा कटने का उत्साह रहेगा। कहीं पर आपका रूका हुआ धन  हाथ में आ जाएगा। आज के दिन की सफलता के लिए भगवान शिव की आराधना करके दूध का दान करके दिन की शुरुआत करे।
शुभ अंक- 8 , शुभ रंग - भूरा । 

कुंभ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)-अपनी मंजिल पर पहुंच कर भी आप कभी दृ कभी अपने आपको बहुत पीछे महसूस करतेहैं। अच्छा होगा यदि आप तत्काल कमर कस लें और अपने बचे खुचे काम को जल्दी पूरा करलें। आज के दिन की सफलता के लिए किसी अपंग व्यक्ति को एक समय का भोजन करवाये
 शुभ अंक- 6 , शुभ रंग - बैंगनी । 
 
मीन (दी, दू, थ,झ , ञ, दे, दो, च, ची)-आज आपको आपका सेल्फ  कॉन्फिडेंस बनाया रखना होगा । पैसों की स्थितियों को, निवेश के मामलों को आज गंभीरता से लें। यह न सोचें कि सारी स्थिति खुदबखुद सुलझ जाएगी। आज के दिन की सफलता के लिए विष्णु मंदिर मे कमल का पुष्प अर्पण करे ।
शुभ अंक- 4 , शुभ रंग -  हरा।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-00004
Copyright @ 2019.