(28/04/2016) 
अब भूल जाइये गूगल का जीपीएस, भारत ने लांच किया खुद का जीपीएस नाविक
गुरुवार को भारत ने पहली बार अपना खुद का जीपीएस सिस्टम स्थापित कर लिया। इसरो ने सफलतापूर्वक जीपीएस सैटेलाइट को लांच कर दिया है। इस जीपीएस सिस्टम को इसरो ने लॉच किया जिसे नाविक नाम दिया गया है। यह मिशन मंगलवार को शुरु किया गया था। इसे दोपहर बारह बजे श्रीहरिकोटा से लांच किया गया था।

बता दें कि इसरो का PSLV C-33 रॉकेट अपने 35वें मिशन में IRNSS 1 G सैटेलाइट को अगर पृथ्वी की कक्षा में सफलता पूर्वक स्थापित कर देता है तो भारतीय वैज्ञानिकों को उनके 17 साल के कड़े संघर्ष का फल मिल जाएगा।
इससे ना केवल भारत के दूर दराज के इलाकों की सही लोकेशन पता चल पाएगी बल्कि यातायात भी काफी आसान हो जाएगा। खास तौर पर लंबी दूरी करने वाले समुद्री जहाजों को इससे काफी फायदा होगा। 
भारत का इंडियन रीजनल नेविगेशनल सैटेलाइट सिस्टम यानि IRNSS, अमेरिका के ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम यानि जीपीएस और रूस के ग्लोनास को टक्कर देने वाला है। इस तरह की प्रणाली को यूरोपीय संघ और चीन भी साल 2020 तक ही विकसित कर पाएंगे।
Copyright @ 2019.