(29/04/2016) 
30 अप्रैल को करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी के बंधन में बंंधेंंगी बिपाशा बसु, आज हुई मेहंदी सेरेमनी
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी की रस्में गुरुवार से ही शुरू हो चुकी हैं। शुक्रवार को जुहू के एक क्लब में बिपाशा-करण की मेहंदी सेरेमनी रही। 30 अप्रैल को दोनो एक दुसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

शादी के बंधन में बंधने जा रही इस जोड़ी की प्री वेडिंग पूजा की तस्वीरें सामने आई हैं. बिपाशा और उनके दोस्तों ने रस्मों की कई तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की हैं. बिपाशा ने करण के साथ पूजा के दौरान क्ल‍िक की गई तस्वीरों को शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है. पहले से ही शादी के तयशुदा पिंक थीम के मुताबिक ही बिपाशा ने इस रस्म के लिए गुलाबी रंग की साड़ी को चुना. इस ट्रेडिशनल लुक में बिपाशा सुंदर दिखीं. 

- बिपाशा ने फोटोज ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शेयर किए। इसे वे #monkeywedding हैशटैग से शेयर कर रही हैं।
- इसे #monkeywedding कहने के पीछे भी एक कारण है। बताया जा रहा है कि बिपाशा करण को प्यार से मंकी बुलाती हैं। इसिलए इसे मंकीवेडिंग कहा जा रहा है।
- करण ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए बिपाशा के लिए लिखा है, ''तुमसे मिलकर मेरे ख्वाब पूरे हुए।''
- दोनों फिल्म 'अलोन' में साथ नजर आए थे और उसके बाद डेटिंग कर रहे थे।
Copyright @ 2019.