(02/05/2016) 
आइए जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आपकी किस्मत के सितारे 02 मई, तिथि 10, प्रविष्ठे 20, वार चंद्र, नक्षत्र शत., चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश राहु काल- सुबह 7:30 से 9 बजे तक।

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ )-आज का दिन आपके लिए शुभ है। परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ स्नेहमिलन समारोह में उपस्थित रह सकते हैं। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए उत्साह रहेगा, लेकिन अति उत्साह से हानि न हो इसका ध्यान रखें।
शुभ अंक- 2 , शुभ रंग- लाल । 

वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो )-शारीरिक और मानसिक रूप से आज आप बेचैन रहेंगे। चिंताओं के कारण मन में मानसिक भार रह सकता है। परिवारजनों के साथ भी मनमुटाव होने का प्रसंग बन सकता है, जिससे घर का वातावरण बिगड़ सकता है।
शुभ अंक- 5 , शुभ रंग- आसमानी । 

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह )-व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन शुभ फलदायी है। व्यापार और आय में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा। नौकरी में पदोन्नति भी संभव है। विवाह के लिए उत्सुक लोगों को जीवनसाथी मिलने का योग है।
शुभ अंक- 8 , शुभ रंग- हरा । 

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो )-आज का दिन आपके लिए शुभ है। आप से अधिकारी खुश रहेंगे। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नई साज-सजावट से घर की शोभा बढ़ेगी। माता से भी लाभ मिलेगा। धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
शुभ अंक- 4 , शुभ रंग- सफेद । 

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)-आज का दिन आलस और थकान में बीतेगा। उग्र स्वभाव के कारण मानसिक रूप से बेचैनी रहेगी। पेट से संबंधित दर्द परेशान करेंगे। सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। क्रोध पर संयम रखें।
शुभ अंक- 7 , शुभ रंग- गुलाबी । 

कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- खान-पान में खासतौर पर ध्यान रखें। आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दीजिएगा। साथ में वाणी पर भी संयम बरतिएगा। अनैतिक कृत्यों से दूर रहिएगा।
शुभ अंक-  9, शुभ रंग- बैंगनी । 

तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)-आज सांसारिक जीवन का आनंद मना सकते हैं। परिवारजनों के साथ सामाजिक कार्यों से बाहर जा सकते हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन होगा। व्यापर में वृद्धि कर सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है।
शुभ अंक- 6 , शुभ रंग- भूरा । 
 

वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)-आज का दिन सब तरह से सुखमय बीतेगा। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। अधूरे कार्य आज पूरे होंगे।
शुभ अंक- 1 , शुभ रंग- संतरी । 

धनु (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा,ढ , भे)-क्रोध पर संयम बरतने की सलाह है। पेट संबंधी बीमारियों की समस्या रहेगी। किसी भी कार्य में सफलता न मिलने से निराश होने की संभावना है। प्रवास को संभव हो तो टालिएगा।
शुभ अंक-  4, शुभ रंग- हरा । 

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)-आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा। आज आप में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। परिवारजनों के साथ झगड़े या बेवजह चर्चा के प्रसंग बनेंगे। इससे आप का मन व्यथित रह सकता है।
शुभ अंक- 8 , शुभ रंग- नीला । 
 
कुंभ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)-आज आपके मन से चिंता का भार हल्का होगा और आप मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदित रहेगा। छोटे से प्रवास की भी संभावना है।
शुभ अंक-  3, शुभ रंग-  स्लेटी।
 
मीन (दी, दू, थ,झ , ञ, दे, दो, च, ची)-नकारात्मक विचारों को अपने मन से हटाएं। क्रोध और वाणी पर संयम बरतना होगा। किसी से वाद-विवाद या झगड़े को संभव हो तो टाल दीजिएगा। खान-पान पर संयम रखिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।
शुभ अंक- 6 , शुभ रंग- पीला । 
आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-00004
Copyright @ 2019.