(02/05/2016) 
यूपी चुनाव में सीएम कैंडि़डेट बनें राहुल गांधी या प्रियंका गांधी -पीके
नई दिल्ली: अगले साल होने जा रहे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपनी हालत को मजबूत करने के लिए प्रशांत किशोर (पीके) को प्रमुख रणनीतिकार बनाया है। वहीं यह बात भी सामने आ रही है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी को मुख्यमंत्री का चेहरा बना सकती है। हालांकि राहुल ने खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि आप लोग खबर चलाते हैं, तो आप लोग जानों मुझे इसकी जानकारी नहीं है।

कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर का मानना है कि अगर राहुल को कांग्रेस का चेहरा बनाया जाए तो उससे पार्टी की हालत और किस्मत दोनों ही चमक सकती हैं। राहुल गांधी को सौंपी गई रिपोर्ट में प्रशांत ने कहा है कि या तो वे या फिर प्रियंका को कांग्रेस की कमान संभालनी पड़ेगी। इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस के पारंपरिक वोट बैंक ब्राह्मण, दलित और मुसलमानों के लिए भी सुझाव दिया है।
प्रशांत किशोर ने यूपी की राजनीति में कांग्रेस को नए प्लान के साथ उतरने की सलाह दी है। जानकारी के मुताबिक पीके ने सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष से लेकर पूरे संगठन में बदलाव के साथ ही चुनाव अभियानव समिति का नया अध्यक्ष बनाने की सलाह दी है। इसके साथ ही उन्होने राहुल गांधी को सीएम पद के उम्मीदवार के रुप में प्रोजेक्ट करने पर नेतृत्व से गंभीर चर्चा की है। पीके ने कहा है कि कांग्रेस आलाकमान को इन मुद्दों पर फौरन फैसला कर लेना चाहिए।
Copyright @ 2019.